अतरौली में खाद्य पूर्ति निरीक्षक का विदाई समारोह, नए निरीक्षक का स्वागत

madan pal singh

 अतरौली में खाद्य पूर्ति निरीक्षक का विदाई समारोह, नए निरीक्षक का स्वागत





अतरौली, अलीगढ़। अतरौली तहसील क्षेत्र में खाद्य पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के राशन डीलरों ने प्रमोद कुमार को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल को याद किया।


समारोह के दौरान अतरौली में नवागत खाद्य पूर्ति निरीक्षक का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतरौली क्षेत्र के सभी राशन डीलर मौजूद रहे। राशन डीलरों ने स्थानांतरित हुए निरीक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवागत निरीक्षक को भी सहयोग का भरोसा दिलाया।


इस मौके पर राशन डीलरों ने कहा कि प्रमोद कुमार के कार्यकाल के दौरान विभागीय कार्यों में सभी को सहयोग मिला। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।