सरयू नदी किनारे तस्वीर के आसपास मिले नारियल, नींबू और सुई, की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, मऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सरयू नदी के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखकर कथित तौर पर टोना-टोटका किए जाने का मामला सामने आया है। तस्वीर के चारों ओर नारियल, नींबू और सुइयां रखी हुई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई। यह ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी किनारे प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ नारियल, नींबू और सुइयां रखी मिलीं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।
फिलहाल तस्वीर रखने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

