थाना प्रभारी जवां निलंबित, एसएसपी ने तत्काल जांच के भी दिए निर्देश

Aligarh Media Desk


एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से की कार्रवाई, विभागीय जांच के भी दिए निर्देश

अलीगढ़। कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी जवां उप निरीक्षक धीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार, थाना प्रभारी जवां धीरज कुमार के विरुद्ध कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

एसएसपी ने सभी अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और मनोयोग से करें तथा जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें।