Header Ads Widget

Responsive Advertisement

राजकुमार लोधी कांग्रेस में शामिल हुए, कहा, 'AAP की नीतियां और विचारधारा ठीक नहीं'

 


 अलीगढ़- अलीगढ़ में कांग्रेस के नेताओं ने गुरुवार को बैठक की, बैठक में आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री राजकुमार लोधी का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया गया। होटल क्लासिक में मीडिया को संबोधित करते हुए, राजकुमार लोधी ने बताया कि आम आदमी पार्टी की नीतियां और विचारधारा खराब चल रही है, इसी कारण के चलते हम कांग्रेस में शामिल हुए।               

        कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री, श्योराज जीवन ने बताया कि, माननीय राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को सफलता दिलाने के लिए लगातार पैदल चल रहे हैं। यह अब आम आदमी और बेरोजगारों के लिए न्याय यात्रा भी बन गई है। माननीय राहुल गांधी जी अपने लिए नहीं बल्कि देश के युवाओं के लिए लड़ रहे हैं,वही किसान आंदोलन का मुद्दा उठाते हुए, श्योराज जीवन बोले कि अबकी सरकार से सबसे ज्यादा परेशान है तो वह किसान है। किसानों का यह जो दिल्ली चलो आंदोलन है यह मांगों के लिए नहीं है बल्कि अपनी शिकायत और परेशानियां को बताना है, इस मामले पर सरकार चुप्पी सादे हुए हैं। वही देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया, अब गोदी मीडिया बन चुकी है।, यह अब झूठ और अत्याचार का पर्दाफाश नहीं कर रही है,, वही भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए बहुत से बहाने बनाए गए हैं, ताकि अलीगढ़ में राहुल गांधी की यात्रा न हो पाए। क्योंकि उन्हें पता है, अगर राहुल गांधी जी अलीगढ़ में अपनी यात्रा लाए, तो यकीनन बीजेपी का सफाया हो जाएगा। परंतु चिंता की कोई बात नहीं है, अब किसान और जनता समझ गई है, आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका असर दिखेगा।     


   कांग्रेस नेता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि माननीय राहुल गाँधीजी आज उत्तर प्रदेश के जनपद चंदोली से प्रवेश कर रहे है । उन्होंने भाजपा के भारत जोड़ो यात्रा का मकसद क्या है, के सवाल पर कहा- छात्रों, बेरोजगारों,किसानो को न्याय दिलाना है, जिनके साथ विपक्ष ने धोख़ा किया है। संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हम आम लोगों से अपील करते हैं कि आप कांग्रेस को चुने, जो देश की तरक्की, विकास, उन्नति, एकता, और विभिन्नता के लिए कार्य करती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ