हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में वर्ष 2024 में पीसीएस चयनित प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में वर्ष 2024 पीसीएस परीक्षा में चयनित मिलन (असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी) एवं विवेक शर्मा (नायब तहसीलदार) का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोनों ही प्रतिभाओं ने हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज अलीगढ से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की थी, जिससे विद्यालय परिवार में गर्व और उत्साह का माहौल रहा।


कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने संघर्ष, तैयारी की रणनीति तथा सफलता के अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व समझाया तथा उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया।

12वीं में अध्ययन के दौरान क्लास बंक करने के लिए घनेंद्र सर और अरुण सर द्वारा दिए गए पनिशमेंट की यादें साझा करते हुए उन्होंने छात्रों को बताया कि यह सब हमारे भलाई के लिए ही अध्यापक करते हैं ना की कुंठा या  दुर्भावनावश। उन्होंने अपने पढ़ाए अध्यापकों जवाहरलाल सर, अखिलेश सर, हरवीर सर, सुधीर सर (अब स्वर्गीय) घनेन्द्र सर, एल एन पांडे सर सहित सभी अध्यापकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भारत सिंह ने माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों का सम्मान किया। उन्होंने भविष्य में इनके और भी ऊंचे पद पर सलेक्शन की सदिक्षा व्यक्त की। 

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उनका उत्साहवर्धन किया। 

श्री घनेंद्र शर्मा जी ने बताया की विवेक 2025 यूपीपीसीएस में भी बैठे हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन श्री जवाहरलाल ने कुशलतापूर्वक किया। उन्होंने बताया कि 'मिलन' के पिता धनीपुर मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं और 'विवेक' के पिता साधारण किसान हैं। पर अपने हौसले के दम पर इन्होंने यह सिद्ध कर दिया  कि सफलता के लिए सिर्फ लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और आत्मविश्वास जरूरी है ना कि अच्छी पारिवारिक पृष्ठभूमि।  

मीडिया प्रभारी मेजर ए. के. सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की ऊर्जा प्रदान करते हैं।

हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज की प्रबंधकारिणी समिति के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य भुवनेध वार्ष्णेय आधुनिक ने इस अवसर पर चयनित हुए पूर्व छात्रों को बघाई प्रेषित करने  के साथ साथ विद्यालय के सभी अध्यापकों को भी सराहना की है।