सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई। पर्व पर पूजा के लिए आवश्यक सामग्री, अहोई माता की मूर्ति व कैलेंडर सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए महिलाएं बाजार पहुंचीं।
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। अहोई अष्टमी के पर्व को लेकर रविवार को अलीगढ़ के किशनपुर इलाके के होली चौक और एडीए बाजार में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई। पर्व पर पूजा के लिए आवश्यक सामग्री, अहोई माता की मूर्ति व कैलेंडर सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए महिलाएं बाजार पहुंचीं।
अलीगढ के बाजारों में करीब 11 बजे के आसपास खरीदारी करने वालों की भीड़ और बढ़ गई। महिलाओं ने अहोई अष्टमी की पूजा के लिए आवश्यक सामान, पूजा सामग्री और अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। बाजारों में दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए पूजन सामग्री की विभिन्न वस्तुएं सजाकर रखी थीं।
अहोई अष्टमी का पर्व संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए मनाया जाता है। पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह नजर आया और बाजारों में काफी भीड़ रही।

