अलीगढ़ के वीर सपूत करन चौधरी श्रीनगर-कुपवाड़ा में शहीद, अतरौली के सिरसा गांव में शोक की लहर

Aligarh Media Desk


अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी भारतीय सेना के जवान करन चौधरी के श्रीनगर-कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने का दुखद समाचार सामने आया है। उनके बलिदान की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। गांव सिरसा सहित आसपास के इलाकों में लोग वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।


करन चौधरी ने मां भारती की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। देश के प्रति उनका समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उनके निधन का समाचार मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। लोगों का कहना है कि देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वीर सपूत करन चौधरी को शत-शत नमन। उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव अमर रहेगा।