जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

0



अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़ 06 मई 2022 (सू0वि0) मा0 राज्यमंत्री उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय स्थल पर उच्च शिक्षा एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय निर्माण कार्य एवं शिक्षण सत्र संचालन के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। मा0 मंत्री जी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि यूनिवर्सिटी में जल्द से जल्द शिक्षण कार्य आरम्भ किया जाए ताकि छात्रों को सुविधाजनक तरीके से गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त हो सके।


                मा0 मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयावधि में विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य के लिये डेडलाइन दोबारा निर्धारित नहीं की जाएगी, अन्यथा की स्थिति में कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रोजेक्ट जब निर्धारित समयसीमा के बाहर जाकर तैयार होता है तो स्वाभाविक है उसकी प्रोजेक्ट लागत भी बढ़ती है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा विकास कार्यों में उपयोग किया जाए और जनता को इसका सही समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने के लिए यदि आवश्यकता हो तो मैनपावर को बढ़ाया जाए। यदि कहीं कोई समस्या हो तो उसे जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दूर कराया जाए। मा0 मुख्यमंत्री जी स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रगति के सम्बन्ध में स्वयं समीक्षा कर रहे हैं, ऐसे में किसी भी स्तर पर की गयी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


                कार्यदायी संस्था मै0 ईश्वर सिंह एसोसिएट, कंस्ट्रक्शन के एमडी सुरजीत पुण्ढ़ीर ने बताया कि लगभग 100 एकड़ भूमि में प्रथम चरण में 101.41 करोड़ रूपये से विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्यों के लिये अवमुक्त 25 करोड़ की धनराशि में से अब तक 18.57 करोड़ व्यय की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का निर्माण कार्य फरवरी 2023 में पूर्ण करा लिया जाएगा।               


                अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अनिल कुमार ने बताया कि प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, पुस्तकालय, फैसिलिटी संेटर, छात्रावास, आवास के निर्माण में एपीसी बेस पर कार्य चल रहा है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कंक्रीट क्यूब का सैम्पल लिया जाता है ताकि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।


                समीक्षा बैठक के उपरान्त मा0 मंत्री जी द्वारा मा0 शहर विधायक श्रीमती मुक्ता संजीव राजा, मा0 कोल विधायक श्री अनिल पाराशर, मा0 पूर्व विधायक श्री संजीव राजा एवं कुलपति श्री चन्द्रशेखर के साथ निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्ल्स एवं ब्यॉज़ होस्टल, वी0सी0 रेजीडेंस, फेसीलिटी सेंटर साइट का अवलोकन करते हुए साइट पर उपस्थित मैनपावर के डेली वर्क चार्ट की जानकारी ली गयी। जिस पर पाया गया कि वर्तमान में 170 वर्कर साइट पर कार्यरत हैं। मा0 मंत्री जी द्वारा निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सरिया की गुणवत्ता एवं कम्पनी के विषय में पूछने पर बताया गया कि टाटा सेल कम्पनी का सरिया निर्माण कार्यों में लगाया जा रहा है। इसी प्रकार पिलर की गहराई एवं बेस तैयारी के विषय में जानकारी करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


----

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)