Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सहकार भारती उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने ली विभागीय समीक्षा बैठक



अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहकारिता क्षेत्र के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती की अलीगढ़ मंडल की विभागीय  समीक्षा बैठक श्रीराम वैंक्युट हॉल अलीगढ़  में की गई। सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय,  प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण  सिंह जादौन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डी एस वर्मा, एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह, राज्य स्तरीय सहकारी संस्था के निदेशक मनीष चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर समीक्षा बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज के सहकारिता  क्षेत्र के प्रतिनिधियों  ने सहभागिता की।


 प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने  डाo शैलेन्द्र पाल सिंह अलीगढ़ जिला अध्यक्ष, अभिजीत सिंह महानगर अध्यक्ष, जिला महिला प्रमुख ज्ञानवती शर्मा, संतोष सिंह पुण्ढ़ीर हाथरस जिला अध्यक्ष, बनने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सहकारिता की सबसे पहले शुरूआत श्री राम ने त्रेतायुग में किया, जब श्रीराम ने सहकारिता का उपयोग कर राक्षसों से जनता को बचाया था।  सहकार भारती के  प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने  मंडल के जनपदों से आए पदाधिकारियों से संगठन की वस्तुता स्थिति के बारे में जानकारी ली उन्होंने  कहा कि 

 सहकारिता के माध्यम से गांवों के साथ ही किसानों का प्रभावी तरीके से विकास किया जा सकता है। देश के विकास में कोऑपरेटिव क्षेत्र का नेतृत्व सराहनीय है। महात्मा गांधी का मानना था कि सहकारिता आंदोलन की सफलता का मापदंड सहकारी समितियों की संख्या नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को संस्कारवान होना चाहिए।

 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डी एस वर्मा ने सहकारी समितियों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला। विधान परिषद के सदस्य मानवेन्द्र प्रताप सिंह, कोल क्षेत्र के  विधायक अनिल पाराशर ने बैठक में सहकारिता क्षेत्र में अग्रणी संगठन सहकार भारती के महत्त्व को बताया सभी पदाधिकारियों को सहकारी समितियों से जुड़कर सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने का आवाहन किया , भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह ने भी सहकारिता पर विचार व्यक्त किए। सहकार भारती के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राणा प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।  इस दौरान विभाग संयोजक अंशुल राठौर, चमन शर्मा, चौधरी बृजमोहन, उमेश पाल सिंह, विनोद सारस्वत, उदित प्रताप सिंह, केoपीoसिंह, रण छोड़ सिंह, सुभाषचन्द्र शर्मा, कुशल पाल सिंह, अजय सिंह, प्रमोद सैनानी, संजय गौड़, मनी प्रताप सिंह , लाल सिंह ,रज्जन पाल सिंह, रवीन्द्र शर्मा, स्नेह शर्मा, राजवीर कुशवाहा, रवेन्द्र  सिंह, डाo सचेन्द्र सिंह , सरदार सिंह ,गेंदा सिंह रावत ,राजकुमार शर्मा , राजभान सिंह , जय कुमार शर्मा , आशीष बघेल, जन्मेश सिंह , अभय प्रताप सिंह, अजय पाल सिंह आदि उपस्थित थे| 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ