जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

एडी हेल्थ ने महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, सेवाओं को सुधारने के दिए निर्देश

0


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़, 21 जुलाई 2022। अलीगढ़ मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वीके सिंह ने गुरुवार को जनपद के जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए सीएमएस डॉ. रेनू शर्मा और सेवा प्रदाता एजंसी प्रबंधक डालचंद को  निर्देशित भी किया। निरीक्षण में उन्होंने सीएमएस के साथ चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को देखा और मरीजों से बातचीत की। 


इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं उनको दिए जाने वाले भोजन एवं तीमारदारों से गर्भवती महिलाओं से भोजन के बारे में वार्ता की गई। जिसमें पाया गया कि मरीज वह उनके तीमारदारों को खाना नहीं दिया जा रहा है। 116 मरीज को खाना दिया जाना था, परन्तु 40 मरीजों को ही खाना दिया गया। इस सम्बन्ध में नाराज़गी जताते हुए उन्होंने कहा - कि सीएमएस व एजंसी द्वारा कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके। बातचीत के बाद और व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारने के लिए कहा।


इस सम्बन्ध में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा जांच प्रचालित कर दी गई है। अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)