Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ALIGARH| 650 फार्म प्राप्त मे से 90 सम्मानित नागरिकों को परिचय पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे

 


अलीगढ मीडिया न्यूज़ ब्यूरो, अलीगढ़ 23 अगस्त (सू0वि0)| उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नवसृजित नागरिक सुरक्षा जनपद अलीगढ़ में सम्मानित नागरिकों की बैठक स्थित कार्यालय कमरा नंबर 24 विकास भवन रामघाट रोड पर आयोजित कराई गई अलीगढ़ की नव नियुक्त सहायक उप नियंत्रक संगीता त्रिपाठी ने बैठक की जिसमें नागरिक सुरक्षा कोर के गठन के संबंध में नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं  जानकारी दी गई कि नागरिक सुरक्षा विभाग नगर में शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा किसी भी प्रकार की आपदा से होने वाले जानमाल की क्षति को कम करता है नागरिक सुरक्षा कोर की वार्डेन सेवा अग्निशमन सेवा, प्राथमिक चिकित्सा सेवा के संबंध में नागरिकों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और प्रस्तावित वार्डन सीपी सिंह ने बताया कि  650 फार्म प्राप्त मे से 90 सम्मानित नागरिकों की नियुक्ति पर जिला अधिकारी (नियंत्रक) संतुष्टि  प्रदान कर दी है और जल्द ही परिचय पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।


          बैठक में अलीगढ़ की नव युक्त सहायक उप नियंत्रक संगीता त्रिपाठी  एवं देवेश कुमार टीडी  द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए बैठक में मुख्य रूप से ,योगेंद्र सिंह, पी एस गुप्ता, सी पी वार्ष्णेय, कुलदीप शर्मा,अनुराधा भारद्वाज ,आर्यन भारद्वाज, मोहन शोभा तोमर श्याम वीर सिंह फौजी, देवेश कुमार टीडी, इ नरेंद्र शर्मा,रामजीलाल, डॉ नरेश, सत्यम कुमार, आयुषी, चारू शर्मा, पल्लवी, नीलम गुप्ता, कल्पना पूजा रानी ,अंजली ,भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ