Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अलीगढ़ |आजादी का अमृृत महोत्सव पर सैकडों पीआरडी जवानों ने निकाली साइकिल रैली


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़ | युवा देश की रीढ़ हैं ओर वे स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लें। उक्त उद्गार जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र ने आजादी का अमृृत महोत्सव के तहत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित साइकिल रैली को संबोधित करते हुये व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि असहयोग आन्दोलन की मुख्य भूमिका में रहा है। यहॉ के स्वतंत्रता सैनानियों ने पूरे भारत का नेतृृत्व किया है। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सैनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर पाल सिंह ने असहयोग आन्दोलन पुरोधा हकीम तुलसी प्रसाद अग्रवाल और उनके पुत्र स्वतंत्रता सैनानी श्याम सुन्दर अग्रवाल पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि 1913 से लेकर 1947 तक आजादी के आन्दोलन में हकीम तुलसी प्रसाद अग्रवाल परिवार का योगदान अविस्मरणीय है। उनके बालजीवन दवाखाने ने सैकडों आन्दोलनकारियों का तन-मन-धन से सहयोग किया।


      साइकिल रैली को जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा, स्वतंत्रता सैनानी श्यामसुन्दर अग्रवाल के पौत्र सौरभ बालजीवन एवं अन्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली आजादी के चिन्हों मदार गेट पुलिस चौकी, फॉसी वाला कुऑ होते हुये महान स्वतंत्रता सैनानी स्व. निहाल सिंह सचदेवा के आवास पर पहुॅची। जहॉ सैकडों लोगों ने स्व. सचदेवा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वॉजलि दी। सचदेवा परिवार की ओर से रैली पर फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से देश आजादी का अमृृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में युवा पीढी को क्रान्तिकारियों, वीर शहीदों की कुर्बानियों से अवगत कराने के लिये साइकिल रैली का आयोजन सराहनीय कार्य है। हमारे देश को आजाद कराने में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को कोटिशः नमन कर उन्हें सच्ची श्रद्वॉजलि दी जा रही है। आज समूचा देश आजादी का अमृृत महोत्सव मनाकर उन्हें याद कर रहा है।


      आजादी का अमृृत महोत्सव कि तहत आयोजित साइकिल रैली में अनेकों वक्ताओं ने आजादी की लडाई की विभिन्न भूली बिसरी स्मृृतियों को साझा किया। रैली में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिप्रेम, जिला प्रशिक्षक राज्यवर्धन लोधी, स्वतंत्रता सैनानी फाउडेशन के अध्यक्ष प्रमोद सैनानी, उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह सचदेवा, सुरेश शर्मा, कामेश गौतम, सत्यदेव शर्मा, दिनेश चौधरी, वीरेश चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ