जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

अलीगढ़ में नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया संविधान दिवस

0


अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम,अलीगढ़, 26 नवम्बर 2022(सू0वि0)। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह एवं माननीय सदस्य विधान परिषद डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार, जिला युवा अधिकारी सुश्री तन्वी एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक महीपाल सिंह ने डा. भीमराव अम्बेडकर जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि “भारत का संविधान अपनाने के उपलक्ष्य में हमारे देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस को मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार किया गया, जबकि इसे 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू किया गया था। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नवंबर 2015 को घोषणा की गयी थी कि 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इसके बाद से हर साल संविधान दिवस को इस दिन मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि हमें अपने देश के संविधान के प्रति पूर्ण श्रद्धा के साथ अपने मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिये।

 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं एवं नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने के भारत सरकार के निर्णय को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को अधिसूचित किया। उन्होंने बाबा साहिब के बनाये हुए संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा एवं श्रद्धा से पालन करने को कहा।

जिला युवा अधिकारी सुश्री तन्वी जी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा हमारे भारतीय संविधान को अपनाए जाने की याद में हर साल 26 नवंबर को देश में संविधान दिवस के तौर मनाया जाता है। वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को 26 नवंबर को ही अपनाया गया गया था।

कार्यक्रम का संचालन प्रिंस प्रताप सिंह ने किया एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विनय शर्मा सहयोगी के रूप में रहे। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवाओं के लिये संचालित प्रतियोगिताओं व कार्ययोजना के विषय में बताया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, सभी ब्लॉकों के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विनय शर्मा, जवाहर सिंह, गौरव, विशाल, इंद्र कुमार प्रद्युमन, मोहित, गौतम, निशा, सुषमा आदि मौजूद रहे।

---

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)