जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

संघ लोक सेवा आयोग कीप परीक्षा परिणाम में अमित कुमार गुप्ता को मिली 246 रैं

0

 


अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में अमित कुमार गुप्ता ने 246 रैंक प्राप्त कर देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित की है। अमित गुप्ता वर्तमान में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी इस सफलता पर अमित कुमार ने बताया कि डॉ. पंकज कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

      उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2020 बैच में परीक्षा पास कर वर्ष 2021 में एसडीएम के पद पर चयनित अमित कुमार गुप्ता वर्ष 2022 में डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा के सानिध्य में आये और उनके द्वारा द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए उन्होंने आज यह सफलता प्राप्त की है। वह अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय वर्तमान में एडीएम महाराजगंज डॉ0 पंकज कुमार वर्मा को देते हैं। मा0 मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अमित कुमार महराजगंज में अध्यापन कार्य भी कर रहे हैं। विदित रहे डॉ0 पंकज कुमार वर्मा द्वारा अलीगढ़ में स्थापित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका का भी संचालन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)