#Election-update: मैनपुरी से डिंपल यादव चुनाव जीतीं, अलीगढ में सपा-गठबंधन की बढ़त कायम

Aligarh Media Desk


अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ| अलीगढ लोकसभा सीट पर वोटो की गिनती जारी हैं, अभी तक लगभग 14 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी हैं, तेज गर्मी के बीच वोटों की संख्या हर प्रत्याशी के लिए परेशान कर रहीं है, असल में वोटो की गिनती सातों विधानसभा वार अलग अलग चल रहीं हैं. अभी तक 20 हजार से ज्यादा की बढ़त बनाये हुए सपा गठबंधन प्रत्याशी अब अपनी बढ़त वालें वोटो की संख्या को खोते दिख रहे हैं| कुल 11लाख 37 हजार 51 वोटो में से अब तक 7 लाख 35 हजार 91वोटो की गिनती हो चुकी हैं, जिसमे सपा गठबंधन बिजेद्र सिंह को 325541 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के सतीश गौतम को 316499 वोट अभी तक मिले हैं| 

मैनपुरी: मैनपुरी से डिंपल यादव चुनाव जीतीं...

डिंपल यादव 1 लाख 89 हजार मतों से जीतीं, बीजेपी प्रत्याशी मंत्री जयवीर सिंह चुनाव हारे....

सपा (INDIA) के चौ. बिजेंद्र सिंह 9042 वोट से आगे

सपा (INDIA) चौ. बिजेन्द्र सिंह.. 325541

भाजपा सतीश गौतम.. 316499

बसपा हितेंद्र बंटी.. 72008

अलीगढ़ लोकसभा में कुल पड़ा वोट - 1137051

अब तक खुले कुल वोट - 703591




यूपी की राजनीति में जबरदस्त परिवर्तन के संकेत..

चुनाव आयोग के 1.30 बजे दोपहर के आंकड़ों के मुताबिक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन को 45 सीटों पर बढ़त है जबकि बीजेपी गंठबंधन महज 34 सीटों के साथ आगे है। आरएलडी अपनी दोनो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 



लेकिन बीजेपी को यूपी में बहुत करारा झटका मिला है। जहां वो आगे भी हैं वहां विपक्षी उम्मीदवार सिर पर सवार है। ज्यादा अंतर नही है। कड़े मुकाबले में अभी भी कई सीटों पर मामला फंसा हुआ है|