अलीगढ मीडिया डिजिटल, एटा| एटा में आए तेज आंधी तूफान में 5 लोगों की मौत होने पर प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के खाते में पहुंचाई 4,4 लाख रुपए की आर्थिक मदद।
जलेसर तहसील क्षेत्र में दो लोगों की हुई थी मौत, SDM भावना विमल ने परिजनों के घर पहुंच खाते मदद पहुंचाने की दी जानकारी, परिजनों को दी सांत्वना।
एटा सदर तहसील क्षेत्र में दो लोगों की हुई मौत थी SDM जगमोहन गुप्ता ने परिजनों के घर पहुंच खाते मदद पहुंचाने की दी जानकारी,परिजनों को दी सांत्वना।
अलीगंज तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति की हुई मौत होने पर एसडीएम विपिन मोरल ने परिजनों के घर पहुंच खाते मदद पहुंचाने की दी जानकारी,परिजनों को दी सांत्वना।
प्रशासन के अनुसार मृतकों के खाते में एक-एक लाख रुपए की किसान दुर्घटना बीमा के तहत पहुंचाई जाएगी मदद।
दो पशुओं की मौत होने पर पशुपालक के खाते में पहुंचाई गई आर्थिक मदद, ₹37500 तक की आर्थिक मदद एक पशु की मौत होने पर दी गई है। जनपद एटा में आए तेज आंधी तूफान से 5 लोगों की गई थी जान, हुआ था भारी आर्थिक नुकसान |