अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज|क्षेत्र के गांव ढसन्ना में सोमवार को दिन ग्राम वासियों ने खप्पर यात्रा का आयोजन किया यात्रा का शुभारंभ गांव के पथवारी मंदिर पर पूजाअर्चना कर समस्त गांव में ढोल नगाड़ों के नाचते गाते घूमते हुए गांव के सियाने स्थित ढसन्ना चामुंडा वाली माता के मंदिर पर यात्रा का समापन किया गया |
ग्राम वासियों ने मतानुसार अनुसार खप्पड़ निकालने की प्रथम सदियों से चली आ रही है बरसात के दिनों में जल भराव होने के कारण पशुओं में फैलने वाली घातक बीमारियों की रोकथाम के लिए यह अनुष्ठान किया जाता है| जानकारी के माता अनुसार यह स्पष्ट होता है इसलिए यह बीमारियों से मददगार तरीका है आज के इस आयोजन कार्यक्रम में नन्ही सिंह,संदीप सिंह,नेम सिंह लाल सिंह बंटी सिंह कुलदीप सिंह दीपू सिंह,विनोद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह राम चरणआदि समस्त ग्रामवासी शामिल रहे।