#Harduaganj के रामघाट रोड़ पर "बम-बम भोले" क़ी गूँज, SSP नें खेरेश्वर धाम और भूमिया बाबा धाम का लिया जायजा

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज। रामघाट रोड़ पर कांवड़ियों का निकल रहा है रेला.... जिसमे नगर पंचायत के चेयरमैन राजेश यादव व साथ में अन्य सेवादार भोले के भक्तो की सेवा में लगे हुए हैं| बम-बम भोले गूंज रहे हैं जयकारे, सड़क सहारे लगे शिविरों में हो रही कांवड़ियों की सेवा सुबह से सेवा में लगे हुए हैं सड़कों नाचते गाते पर निकल रहे  कांवड़िये .....देखिए खबर अलीगढ़ मीडिया डिजिटल पर


महाशिवरात्रि के पर्व पर महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

त्योहार पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है नगर निगम-प्रशांत सिंघल

 अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं।इतना ही नहीं श्रद्धालुओं व कांवड़ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेयर प्रशांत सिंघल ने शहर के प्रमुख मार्गों अथवा मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने उन्होंने जीटी रोड,रामघाट रोड व खैर रोड स्थित श्री खेरेश्वर धाम मंदिर परिसर पहुंचकर साफ-सफाई,प्रकाश व्यवस्था व सड़कों पर चल रहे पैचवर्क के कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर गड्ढा मरम्मत कार्य समय से पूरे किए जाएं।

खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने शहर में लगाए गए कांवरिया सेवा शिविर का कई जगहों पर शुभारंभ किया और ये विश्वास दिलाया है कि इस महापर्व पर बेहतर से बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम पूरी तरह कटिबद्ध है।उन्होंने ये भी कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करना नगर निगम की प्राथमिकता में शामिल हैं। आपको बता दें कि खेरेश्वर धाम मंदिर पर पहुंचे मेयर प्रशांत सिंघल ने यहां भोले बाबा की पूजा अर्चना की और यहां पर भी मंदिर कमेटी के लोगों से मुलाकात करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखकर किए गए मेयर प्रशांत सिंघल के इस निरीक्षण में उनके निजी सचिव डॉ.तरुण शर्मा के साथ साथ कुछ पार्षद गण भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत भूमिया बाबा मंदिर (थाना क्षेत्र गभाना) व खेरेश्वर मंदिर (थाना क्षेत्र लोधा) का किया गया स्थलीय निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत भूमिया बाबा मंदिर (थाना क्षेत्र गभाना) व खेरेश्वर मंदिर (थाना क्षेत्र लोधा) का किया गया स्थलीय निरीक्षण किया|महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना गभाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित भूमिया बाबा मंदिर एवं थाना लोधा क्षेत्रान्तर्गत स्थित खेरेश्वर मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रवेश एवं निकास मार्गों की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पार्किंग प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तार से परीक्षण किया गया।

 संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने तथा ड्रोन/लाउडस्पीकर के माध्यम से निगरानी एवं जनसंचार व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु चिन्हित वैकल्पिक मार्गों पर आवश्यक डायवर्जन प्लान लागू करने, नो-पार्किंग क्षेत्रों का कड़ाई से अनुपालन कराने एवं आपातकालीन वाहनों के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तैनात समस्त कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्क एवं संयमित ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए । दौरान स0पु0अ0 श्री सम्यक चौधरी (प्रशिक्षु आईपीएस), थाना प्रभारी गभाना, थाना प्रभारी रोरावर व अन्य संबंधित मौजूद रहे ।