फाइनल मैच जीतकर टी 20 विश्व कप भी हम ही जीतेंगे _ भुवनेश आधुनिक
अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ| टी 20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के मध्य हुए सांस रोक देने वाले कड़े सेमी फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा शानदार जीत मिलने पर अलीगढ़ के क्रिकेट प्रेमी झूम उठे।
भारत और इंग्लैंड के मैच में संजू सेमसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 253 रून बनने से भारतीय फेन्स बहुत खुश थे । लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय फेन्स की साँसे रोक दी लेकिन जब अखिर मे इस रोचक मुकाबले को भारत ने जीता तो सभी क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे ।
इस जीत के अवसर पर मोती मिल कंपाउंड, गी टी रोड अलीगढ स्थित राधांचल पर जबरदस्त आतिशबाजी हुई , क्रिकेट प्रेमियों ने आपस मे मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की ।
अखिल भारतीय क्रिकेट प्रेमी मंच के अध्यक्ष भुवनेश आधुनिक ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने हम सबको यह सेमी फाइनल मैच जीत कर फाइनल का टिकिट ले लिया है यह हम क्रिकेट प्रेमियों के लिए तोहफा के समान है, पूरा भारत इससे आनंदित है , हम आशा करते हैं कि इस विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम और भी बहुत कुछ अच्छा करते हुए इस विश्वकप को भी अपने नाम करेगी, जिससे सभी क्रिकेट प्रेमी फिर से आनंदित होंगे ।
इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करने वालों में अखिल भारतीय क्रिकेट प्रेमी मंच के अध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, दीपिका वार्ष्णेय, अर्चना वी राजन, पीयूष वी राजन, विपिन राजा जी, वंदना वार्ष्णेय, रंजन वार्ष्णेय,अंजना वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, आर्ची वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, अभिनव वार्ष्णेय, सक्षम वार्ष्णेय, अटल वार्ष्णेय, उमा वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, रतन कुमार मित्र, ममता गुप्ता, निशि वार्ष्णेय, जाग्रति वार्ष्णेय, समीक्षा वार्ष्णेय, अंशुल वार्ष्णेय, अन्वीशा वार्ष्णेय , पीहू गुप्ता, कुकू गुप्ता , त्वमेव, त्वरित , तान्या आदि उपस्थित थे ।

