भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में संगठन से लेकर सोशल मीडिया तक की रणनीति पर मंथन, 11 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा वैचारिक प्रशिक्षण
अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला अलीगढ़ द्वारा आयोजित कार्यकर्ता वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को आगरा रोड स्थित एक रिसॉर्ट में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के सदस्य राजकुमार शर्मा ने किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा ज़िलाध्यक्ष चौ कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि विचार और संस्कारों पर आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी शक्ति हैं।
उद्घाटन सत्र में मंच पर सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, वर्ग प्रभारी रजनीकांन्त महेश्वरी ,क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत,वर्ग प्रमुख श्री शिवनरायण शर्मा ,सांसद हाथरस अनूप प्रधान जी, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, विधायक जयवीर सिंह, विधायक रवेन्द्र पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ,दर्जा राज्यमंत्री रघुराज सिंह, उपस्थत रहे ,
प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता राजकुमार शर्मा ने “विचार परिवार” विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली राष्ट्रहित, संगठनात्मक अनुशासन और वैचारिक प्रतिबद्धता पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को पहुंचाना ही संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
उद्घाटन सत्र के दौरान मंच पर वर्ग प्रभारी रजनीकांन्त महेश्वरी ,सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद हाथरस अनूप प्रधान, क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, सांसद हाथरस अनूप प्रधान, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, विधायक जयवीर सिंह, विधायक रवेन्द्र पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह तथा दर्जा राज्यमंत्री रघुराज सिंह उपस्थित रहे।
वर्ग प्रमुख की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी जिला महामंत्री व प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक श्री शिवनरायण शर्मा ने सम्हाली।
प्रशिक्षण वर्ग में सर्व व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष अवध सिंह बघेल और भरत राजपूत ने संभाली। प्रदर्शनी का किया गया जिसका अवलोकन कार्यकर्ताओं दें का किया गया।
दिनभर चले प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन, विचारधारा, चुनाव प्रबंधन, मीडिया और सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। द्वितीय सत्र में डॉ रमाशंकर कठेरिया ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखते हुए भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक मूल्यों को संगठन की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित होकर कार्य करता है।
तृतीय सत्र में “कार्य पद्धति” विषय पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल (पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष) ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, बूथ स्तर की सक्रियता और टीम वर्क के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता के पीछे उसकी मजबूत कार्यप्रणाली और कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत है।
चतुर्थ सत्र में “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर एमएलसी चौ ऋषिपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के संघर्ष, विस्तार और वैचारिक यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं की निष्ठा के बल पर देश की राजनीति में विशेष स्थान बनाया है।
पंचम सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने “कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारी, बूथ प्रबंधन और मतदाता संपर्क अभियान को मजबूत करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
दिन के अंतिम दो सत्र मीडिया और सोशल मीडिया प्रबंधन को समर्पित रहे। छठवें सत्र में दीपक बघेल ने मीडिया प्रबंधन की बारीकियों पर प्रकाश डाला, जबकि सातवें सत्र में अवधेश रावत ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की सक्रियता और सकारात्मक संवाद को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित होने हैं, जिनमें से सात सत्र पहले दिन संपन्न हुए। शेष तीन सत्र बुधवार को आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और वैचारिक विषयों पर चर्चा जारी रहेगी।
इस अवसर पर चौ नथ्ती सिंह, सत्या सिंह, चौ शेर सिंह, मीना कुमारी, ठा शल्यराज सिंह, मुकेश लोधी, गौरव शर्मा, हरेन्द्र सिंह कालू, उमेश कुमारी, मीना कुमारी, मधुलिका राघव, डॉ अम्बिका सिंह, सुशील गुप्ता, जितेन्द्र गोविल, दिगम्बर चौधरी, केके शर्मा, रामू शर्मा, राकेश सिंह, सरिता महेश्वरी , स्पर्शक सिंह , विक्रम चौधरी , सहित कुल 300 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

