अलीगढ़ SSP ऑफिस से ग्राउंड रिपोर्ट; सुबह से हो जाएगी शाम एसएसपी नहीं मिलेंगे!

Aligarh Media Desk

 


अलीगढ़ के एसएसपी कार्यालय पर बिताया अलीगढ़ मीडिया डिजिटल की टीम ने पूरा दिन 

सेकड़ो की संख्या में पहुंचे फरियादी, घंटो पर्ची बनबाने के लिए खड़े रहे लोग 

पर्ची बनबाकर घंटो मिलाने के इंतजार में बाहर पुलिकार्मियों ने बाहर ही बिठाये रखा 

जैसे ही आवाज लगी बारी आने की पता चला साहब नहीं अधीनस्थ ने एक मिनट में सुनी बात और, अगले की बारी 


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़: जनपद के एसएसपी कार्यालय पर गुरुवार को पूरा दिन बिताया और जाना जनसुनवाई के दौरान फरियादी वहां से किस तरह लौटते है| दूर दराज के इलाको से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी होकर एसएसपी कार्यालय आकर अपनी फरियाद एसएसपी को सुनाकर इंसाफ मिलने की उम्मीद के साथ लाईन में लगकर लोगों ने रजिस्ट्रेशन पर्ची पाने के लिए घंटो इंतजार किया| जैसे तैसे पर्ची मिल भी गयी तो फिर एसएसपी के पास जाने के लिए नाम पुकारे गये| फरियादी को अपना नाम सुनते ही लगा कि चलो अब उसकी मुलाक़ात एसएसपी साहब से हो जाएगी|  लेकिन जरा रुकिए, इतना जल्दी कैसे? अंदर फरियादी जो एसएसपी के कार्यालय में है वह तो बाहर आये, इसी इंतजार में फिर आधा घंटा कब बीत गया पता ही नहीं चला|




अलीगढ़ मीडिया की टीम को इस दौरान गोरई थाना इलाके की एक खून से लथपथ महिला दिखी, उसने बताया कि गांव के कुछ लड़को ने महिलाओं बच्चों को पीट दिया लेकिन गोरई पुलिस ने उनके रिपोर्ट नहीं लिखी, इसलिए यहाँ आयी है| उसकी बात को हमारी टीम ने ट्विटर पर पोस्ट किया| ट्विटर पर तुरंत जवाब आया कि सीओ इगलास को जाँच कर कार्रवाई के आदेश दिए गये है| लेकिन लहूलुहान महिला एसएसपी से मिलने का इंतजार अभी भी कर रही थी| हमें करीब एक घंटा और बीत गया लेकिन उसकी किसी ने सुध नहीं ली| करीब पौने दो बजे हमारी टीम के साथ गये हरदुआगंज के फरियादी का नम्बर आया लेकिन तब तक साहब उठ लिए|

 खानापूर्ति के लिए दफ़्तर पर तैनात अधीनस्थ पुलिकार्मियों ने शिकायत को पढ़ा और दो मिनिट में टरका दिया| समाधान कुछ नहीं हुआ| अब जरा सोचिये ऐसी जन सुनावाई का क्या फायदा जिसके लिए घंटो इंतजार करना पड़े और समाधान ने नाम पर मिले सिर्फ लॉलीपॉप| हालांकि एसएसपी की और से रोज जनसुनवाई करने और शिकायत निस्तारित करने की बेहतरीन टैग लाईन के साथ तस्वीरे ट्विटर पर पोस्ट होती है|