अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, यूपी- उत्तर प्रदेश सरकार हर बार एक नई योजना शहरी क्षेत्र के निवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और घर पर ही आर्गेनिक (केमिकल-मुक्त) फल व सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस बार रूफटॉप गार्डनिंग (छत पर बागवानी) योजना की शुरुआत की है। पहले चरण में यह योजना प्रदेश के 7 प्रमुख जिलों- लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, झांसी और बरेली में लागू की गई है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार राय ने इस योजना के तहत 10,000 की कुल लागत वाली किट प्रत्येक लाभार्थी को दी जाएगी। इसमें ₹ 500 की रोपण सामग्री (बीज एवं पौधे) तथा बाकी ₹9,500 की राशि से ग्रो-बैग्स (HDPE आयताकार व गोलाकार), स्प्रेयर, हजारा, खुरपी, कोकोपिट, वर्मी कम्पोस्ट और नीम ऑयल जैसी आवश्यक सामग्री व सुविधाएं दी जाएंगी। इस योजना में चयनित शहर के प्रति 500 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
कौन-कौन होंगे इस योजना का लाभार्थी
यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं और आपके पास कम से कम 100 वर्ग फीट खुली छत है, तो बधाई हो, आप योजना के पात्र हैं और सरकार की इस योजना के तहत 10000 रुपये का लाभ उठा ले सकतें हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply)?
इस योजना के आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें: आधिकारिक वेबसाइट dbtuphorticulturein पोर्टल पर जाएँ । पोर्टल पर योजना विकल्प चुनकर मांगी गई जानकारी के अनुसार आवेदन दर्ज करें। ध्यान रहे इस योजना में केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में लाभार्थियों का चयन "पहले आओ, पहले पाओ" (First Come,First Served) के आधार पर होगा।
आवश्यक दस्तावेजः-
फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)। नगर निगम क्षेत्र में मकान स्थित होने का प्रमाण पत्र/अभिलेख। कम से कम 100 वर्ग फीट खुला छत उपलब्ध होने का शपथ-पत्र (Affidavit)। छत की जियोटैग युक्त ताजा फोटो (Jiotagged Photo)।

