एएमयू जेएन मेडिकल कालिज के टीबी एवं चैस्ट रोग विभाग में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण अभियान

Aligarh Media Desk



अलीगढ मीडिया डिजिटल , अलीगढ: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालिज के टीबी एवं चैस्ट रोग विभाग द्वारा देशव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. मोहम्मद खालिद तथा विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद शमीम ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश देते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

पौधारोपण अभियान का आयोजन हमसफर एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम, सचिव डॉ. जुल्फिकार तथा पौधारोपण प्रभारी मंजूर अहमद के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शाहरुख हुसैन ने भी सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर विभाग के अनेक शिक्षकों प्रो. नफीस अहमद खान, डाक्टर आफताब अहमद, डाक्टर महताब आलम व डाक्टर शहजाद अनवर सहित अन्य चिकित्सकों ने भी अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है।

Tags