अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चहरे खिल उठे, बोले धन्यवाद #Aligarh_police

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ | सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर पंजीकृत खोये/गुम हुए 263 मोबाइल फोन को सर्विलांस सेल अलीगढ़ व विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया|पुलिस के मुताविक CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विभिन्न कम्पनियों के कुल 263 खोये/ गुम हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किये गये और बरामदशुदा मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत ₹ 48,70,386 (अड़तालीस लाख सत्तर हजार तीन सौ छियासी रुपये) बताई जा रही हैं| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामद शुदा मोबाइलों को उनके स्वामियों को वितरण किया गया|

अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चहरे खिल उठे| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा CEIR पोर्टल पर खोये/गुम हुए मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु दिये गये आदेश- निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र के निर्देशन में सर्विलांस सेल व थानों की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के कुल 263 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 48 लाख 70 हजार 386 रुपये बरामद कर मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया । 


एसएसपी द्वारा आमजन को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो CEIR पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे खोये/ गुम हुए मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सके । 

263 विभिन्न कम्पनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 48 लाख 70 हजार 386 रूपये