अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम-एसएसपी द्वारा अतरौली बॉर्डर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया| श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरीष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु अंतर्जनपदीय सीमा (अतरौली बॉर्डर) का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बॉर्डर पर पुलिस पिकेट, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा कांवड़ियों के आवागमन हेतु किए गए प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया गया।
कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गये ।
सावन के प्रथम सोमवार को ट्रैफिक एडवायजरी जनपद में लागू रहेगी| इसके मुताबिक कई प्रमुख मार्गो पर भारी और हल्के वाहनों को भी प्रतिबंधित किया गया हैं| कई रुट डायवर्ड किये गये हैं|
श्रावण मास का प्रथम सोमवार दिनाँक 03.08.2026 को है जिसके दृष्टिगत् जनपद अलीगढ़ में दिनाँक 31.07.2026 दिन शुक्रवार के सायं 20.00 बजे से सोमवार पर्व समाप्ति तक यातायात डायवर्जन निम्नवत् रहेगा|
दिल्ली, खुर्जा की तरफ से शहर/खैरेश्वर चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन जिनको एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की तरफ जाना है खैरेश्वर चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगे। यह वाहन टोल गभाना से डायवर्ट होकर दौरऊ मोड से खैर,गौमत, जट्टारी, यमुना एक्सप्रेस-वे से मथुरा, आगरा, कानपुर की ओर अथवा खैर से इगलास, सासनी, सिकन्द्राराऊ से एटा कानपुर की तरफ जा सकेंगें।
खैर/टप्पल की तरफ से अलीगढ़ शहर/खैरेश्वर चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन शहर/खैरेश्वर चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगे। यह सभी वाहन खैर से गोन्डा इगलास सोमना की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य जा सकेगें । हल्के वाहन थाना लोधा ग्राम मूसेमऊ से जिरौली मोड होते हुए व ग्राम हरिदासपुर तिराहे लोधा से जीटी रोड की तरफ डायवर्ट होकर अपने.अपने गंतव्य को जा सकेगें।
मथुरा/इगलास की ओर से अलीगढ़ शहर/खैरेश्वर चौराहा/नादा पुल की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेगे। ये वाहन पुराना बाईपास मथुरा पैट्रोल पम्प गन्दानाला से वन चेतना केन्द्र मडराक की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें । जिन वाहनों को खुर्जा, बुलन्दशहर, दिल्ली की तरफ जाना है वे वाहन इगलास से ही गौन्डा, खैर की तरफ डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें ।
आगरा की तरफ से अलीगढ़ शहर/सासनीगेट की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी/कामर्शिलय वाहन शहर/सासनीगेट चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे। ये वाहन वन चेतना केन्द्र/दाउद खाँ फाटक तिराहे से इगलास रोड की तरफ गन्दा नाला पैट्रोल पम्प चैराहे से इगलास गोन्डा की तरफ डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
कानपुर एटा की तरफ से अलीगढ़ शहर/खैरेश्वर चैराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहनों को सिकन्द्राराऊ हाथरस से एवं अकराबाद नानऊ से सासनी/ इगलास/ गोन्डा/खैर होते हुये गभाना से बुलन्दशहर, गाजियाबाद, दिल्ली की तरफ व गौमत जट्टारी एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली नोएडा की ओर जा सकेगें ।
रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन शहर/क्वार्सी चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगे। ये वाहन अवन्तीवाई चौराहा अतरौली से छर्रा, गंगीरी,अकराबाद, कासगंज तथा गोधा, छतारी, डिबाई की तरफ होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें ।
बुलन्दशहर डिबाई से अलीगढ़ शहर/सारसौल चौराहा/क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे, ये वाहन सुमेरा झाल थाना जवां से बरौली होते हुए गभाना की तरफ से अपने गंतव्य को जा सकेगें
सारसौल चौराहे से नादा पुल/खैरेश्वर की तरफ समस्त प्रकार के भारी एवं चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। सारसौल चौराहे से नादापुल खैर की तरफ जाने वाले वाहन भांकरी होकर नया बाईपास से अपने अपने गन्तव्य तक जा सकेगें। जिन्हें खैर रोड या यमुना एक्सप्रेस-वे तक जाना है वे वाहन जीटी रोड महरावल से जिरोली रोड होकर लोधा पहुँचकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
रोडवेज/प्राइवेट बसों का संचालन
बोनेर तिराहा, कमालपुर, आगरा चेन्जर, मथुरा चेन्जर, खैरश्वर चौराहा, भांकरी से रोडबेज बसों का शहर के अन्दर प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा । ये सभी रोडबेज की बसें बाईपास होकर ही अपने अपने गन्तव्य को आवागमन कर सकेंगी ।
अतरौली रामघाट रोड की तरफ से अलीगढ़ /क्वार्सी चौराहे की ओर आने वाली रोडबेज बसें अवन्तीबाई चौराहा अतरौली से ही डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगी ।
बुलन्दशहर डिबाई/पहासू/सम्भल से अलीगढ़ की ओर आने वाली रोडबेज बसें महेशपुर तिराहा तक आ सकेगीं तथा यही से वापस डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगी ।
इगलास की तरफ जाने वाली प्राईवेट बसों का संचालन मथुरा रोड गन्दा नाला पैट्रोल पम्प चौराहा से किया जा सकेगा ।
सासनी की तरफ जाने वाली प्राईवेट बसों का संचालन वन चेतना केन्द्र आगरा रोड तिराहा से किया जा सकेगा ।
खैर की तरफ जाने वाली प्राईवेट बसों का सचांलन हरिदासपुर तिराहा लोधा से किया जा सकेगा ।
सारसोल से नादा पुल से खैरेश्वर मन्दिर तक, एटा चुंगी से दुबे पड़ाव होकर कम्पनी बाग चौराहा तक तथा हरिदासपुर कट थाना लोधा से खैरेश्वर चौराहा तक नो-ट्रैफिक जोन रहेगा ।
🚨एम्बूलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं से सम्बन्धित वाहन उक्त प्रतिबन्धों से मुक्त रहेगें।

