सीएम योगी की मां का निधन: 91 साल की उम्र में उत्तराखंड में ली अंतिम सांसें

गजेंद्र कुमार, (न्यूज़ ब्यूरो, यूपी)

 #Breaking news अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, यूपी - सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। वे 91 साल की थीं। उन्होंने उत्तराखंड में अंतिम सांसें लीं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सावित्री देवी को अधिक उम्र के कारण थी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें: 

योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी की उम्र 88 साल थी. अधिक उम्र के चलते उनको कुछ दिक्कतें अक्सर होती रहती थीं. 14 मई 2024 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें एम्स ऋषिकेश में भी भर्ती कराया गया था. तब सावित्री देवी जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती थीं. तब योगी आदित्यनाथ मां का हालचाल लेने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे.

गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के She's गांव के रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार पंचूर गांव में ही रहता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में करीब 6 साल पहले स 2020 में निधन हो गया था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच मां के लिए समय निकालते थे और वह वह इस साल फरवरी में अपनी मां से मिलने अपने गांव पंचूर गए थे और उनका हालचाल जाना था.


उत्तराखंड के  सीएम ने निधन पर शोक व्यक्त किया 

उत्तराखंड के माननीय सीएम पुष्कर सिंह धामी ने का पोस्ट के जरिए निधन पर शोक व्यक्त किया । उन्होंने लिखा -उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है माँ का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।