संविधान की आवाज़ को गिरफ्तारियों से दबा नहीं सकती सरकार: विवेक बंसल

Aligarh Media Desk


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, लखनऊ: भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिकों के सम्मान की रक्षा के संकल्प के साथ लखनऊ में आयोजित ‘संविधान रक्षा मार्च’ में पूर्व विधायक विवेक बंसल ने अलीगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की।

मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया गया। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक बंसल ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई के बावजूद संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का उनका संकल्प अडिग है। उन्होंने कहा, "संविधान हमारी शक्ति, लोकतंत्र हमारी पहचान और जनहित हमारा संकल्प है। रास्ते रोके जा सकते हैं, लेकिन संविधान की रक्षा के संकल्प को कैद नहीं किया जा सकता।"

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया, जिनमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग (AICC) विधायक राजेंद्र गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, सांसद तनुज पुनिया, सीएलपी लीडर वीरेंद्र चौधरी, तथा अन्य वरिष्ठ नेतागण प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अलीगढ़ से विवेक बंसल के साथ इस मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, शाहरुख खान, साबिर अहमद, शाहिद खान, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, हिना मिर्जा, नादिर खान, वसीम ठाकुर और मोहम्मद उर्फी, मोहम्मद कामरान, सहित भारी संख्या में अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।