अलीगढ़ में उपनिरीक्षक ने की आत्महत्या, एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

Aligarh Media Desk

 


दिवंगत दरोगा के पिता से मिलकर एसएसपी ने बंधाया ढांढस, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य 

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ| अलीगढ़ में एक उपनिरीक्षक (दरोगा) द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान एसएसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं, फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा सके।

एसएसपी ने दिवंगत उपनिरीक्षक के पिता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।