अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रेलवे रोड स्थित जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पूर्व विधायक विवेक बंसल ने गिनाईं उपलब्धियां
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक विवेक बंसल ने जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान विवेक बंसल ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित किया। हरित क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीयकरण और गरीबों के उत्थान के लिए उठाए गए उनके ऐतिहासिक कदम आज भी देश के विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
जिला अस्पताल में मरीजों को वितरित किए फल
श्रद्धांजलि सभा के बाद पूर्व विधायक विवेक बंसल कांग्रेसजनों के साथ मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए फल वितरित किए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह और महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने भी इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रीमती निखत हुस्ना, पूर्व शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, ओमप्रकाश सिंह, डूंगर सिंह, हाजी इलियास, साबिर अहमद, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, श्याम गुप्ता बाबा, अकील कुरैशी, सरदार अजीत सिंह, आमिर जमील, भूदेव प्रसाद, ज्ञान सिंह दिवाकर, अमित सिंह, कृष्णकांत सिंह, शिवम शर्मा, अर्जुन सिंह दिवाकर, चोभ सिंह वर्मा, विकास चेतन, धन सिंह, रोहदाश सिंह, ब्रह्मपाल सिंह नेताजी, गुड्डू डांगा, कैलाश गौतम, मोहनलाल पप्पू, हिमांशु गुप्ता, नुरूल हसन, प्रमोद शर्मा, पुलकित पाठक, पवन सिंह, शिवम दिवाकर, सुशांत राजपूत और रविकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

