Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जिस फर्म को लाखों रुपये की काम दे दिए नगर निगम ने उसके बारे में जानकारी क्यों नहीं दे रहा नगर निगम?



अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़| अलीगढ के नगर निगम में बड़ा गोलमाल है| नगर निगम अलीगढ में अवर अभियंता का आशीर्वाद मिल जाये तो कोई भी लखपति से करोड़पति रातों-रात बन सकता है| ऐसा ही एक मामला सामने आया है नगर निगम में पंजीकृत मै० प्रेमपाल सिंह नाम की फर्म का| इस फर्म  को नगर निगम ने किशनपुर इलाके के वार्डो में सीसी सड़के और नाली बनाने का काम दिया| फर्म ने काम भी पूरा कर दिया लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस फर्म के द्वारा कराये गए काम की जानकारी देने से कतरा रहे है|

जन सूचना कानून के तहत पिछले पांच सालों में इस फर्म को कितने काम दिए गए इसका ब्योरा नगर निगम अलीगढ से माँगा गया तो निगम के अधिकारी कोई भी जानकारी नहीं दे रहे है| हालाँकि नियमानुसार नगर आयुक्त को इसकी अपील भी की गयी है, लेकिन उसपर भी कोई सुनवाई नहीं हुयी है| फ़िलहाल जानकारी पाने के लिए मामला राज्य सूचना आयोग लखनऊ में भेजा जा रहा है| जनसूचना आवेदनों पर लेटलतीफी के बारे में जब नगर आयुक्त अलीगढ से जानकारी की गयी तो उन्होंने मामले की जाँच कराने आ आश्वासन दिया है|   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ