भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ निकाला विरोध मार्च

Aligarh Media Desk

 


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़| भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को पैदल मार्च निकालकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अधीर रंजन के बयान को लेकर मामला तूल पकड़ रहा है। राष्ट्रपति को लेकर जिस तरह की टिप्पणी की गई है उसके खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। महिलाओं में केला नगर चौराहे से लेकर क़वारसी चुंगी तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला. अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मधुलिका राघव ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं का सम्मान पहले भी नहीं किया और आज जब भाजपा आदिवासी समाज की महिला को सम्मान देकर राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया, तो इनके कलेजे में यह बात नहीं उतर रही है और महिला के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. मधुलिका राघव ने कहा कि हमारी मांग लिया है कि अधीर रंजन को इसके लिए नारी समाज से माफी मांगना जरूरी है। जब तक वह माफी नहीं मांगते हैं तब तक भाजपा महिला मोर्चा  सड़क पर प्रदर्शन करती रहेगी।


भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि सोनिया गांधी खुद महिला होकर अधीर रंजन का बचाव कर रही है। उनको सोचना चाहिए कि वह नेता बाद में है पहले वह एक महिला है । महामहिम के खिलाफ अपमानजनक शब्द को लेकर सोनिया गांधी अपने राजनीतिक चश्मे को उतारे। भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि हमारे देश में नारियों को पूजा जाता है और भाजपा इन्हीं संस्कारों पर काम कर रही है , लेकिन कांग्रेस ने हमेशा महिला के खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है।


 वही महानगर अध्यक्ष सविता माहेश्वरी ने कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रपति के लिए जो अपशब्द बोला है उसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे भारतवर्ष में नारियों का सम्मान और पूजा की जाती है और जहां नारी का पूजा होटी है। वहां देवता निवास करते हैं । उन्होंने कहा कि यह बहुत अफसोस जनक है । इससे पता चलता है कि कांग्रेस की सोच आदिवासियों के लिए कैसी है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगेगी। तब तक भाजपा धरना प्रदर्शन नहीं खत्म करेगी।