Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अलीगढ़। जय सुभाष कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा ने कसी कमर


अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़। जय सुभाष कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा के महावीर गंज मण्डल की बैठक रघुनाथ पैलेस जीटी रोड स्थित पर संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता आर एस एस के महानगर प्रचारक विक्रांत जी ने मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी को जय सुभाष महाविद्यालय छात्र विद्यार्थी संगम होना सुनिश्चित हुआ है जिसमें हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में नौजवान छात्र छात्राओं को लेकर इस कार्यक्रम में सहभागिता निभानी है। विक्रांत ने कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं संग 2025 में अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है हिंदू समाज को संगठित कर भारत को परम वैभव बनाने का स्वपन में देखने वाले भारत भक्ति में रत युवाओं के लिए दुनिया में भारत के बढ़ते कदम गर्भ में स्वाभिमान से मस्तक ऊंचा करने वाले हैं अपनी यह अखंड राष्ट्र साधना सतत चलती रहे पूरे विश्व में भारत की जय जय कार एसी भाव को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की पूर्व संध्या पर अपने हरिगढ़ विभाग में एक दिवसीय महाविद्यालय संगम होना निश्चित हुआ है। 

जिसमें हम सभी को युवाओं को प्रेरित कर अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में लेकर आना है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता जी ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि जय सुभाष कार्यक्रम को पूरे तन मन के साथ लगकर सक्षम बनाना है। यह जानकारी महावीर जी मंडल के मीडिया प्रभारी अरुण गौतम ने दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता आर एस एस के महानगर प्रचारक विक्रांत कुमार जी मंडल अध्यक्ष यश गोयल मंडल महामंत्री अश्वनी गुप्ता आदि मौजुद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ