Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) का हरियाली तीज महोत्सव धूम धाम से सम्पन्न




 अलीगढ मीडिया न्यूज़ डेस्क, अलीगढ़ वार्ष्णेय समाज के लिए समर्पित सशक्त युवा संगठन वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड ) का हरियाली तीज महोत्सव आज  रामघाट रोड स्थित   ओर्छिद् ब्लू में धूमधाम से मनाया गया ।
 वार्ष्णेय युवा संगठन के उपाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार इस कार्यक्रम में वार्ष्णेय युवा संगठन महिला विंग की सभी महिलाओं ने जोशो खरोश से भाग लिया  । इस कार्यक्रम को मनमोहक बनाने के लिए  कई गेम्स का भी आयोजन किया गया  ।  
तीज मल्लिका व तीज क्वीन , मेहँदी , सोलह श्रृंगार आदि प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और खूब मस्ती की । 
गीत संगीत से परिपूर्ण कार्यक्रम में एक अलग ही छटा देखने को मिली ।  सावन महोत्सव के इस अवसर पर सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेने वाली महिलाओं में होड़ से लगी रही ।
मोहिनी घुट्टी , शैल वार्ष्णेय व रुचि वार्ष्णेय ने कार्यक्रम का सफल मंच संचालन किया । ज्योति वार्ष्णेय , दीपिका वार्ष्णेय , शैल वार्ष्णेय  , सीमा वैभव,शिवानी ब्रास , अनु लकी ने सभी अतिथियों का स्वागत पटका पहना कर किया । 
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहिनी घुट्टी , ज्योति वार्ष्णेय  ,  शैल वार्ष्णेय , दीपिका वार्ष्णेय, शिवानी ब्रास ,  अनु लकी , दीप्ती जगवाला , कनक जलाली , लक्ष्मी डबलनाईन , मीनाक्षी वार्ष्णेय , कविता वार्ष्णेय ,सीमा वार्ष्णेय , शीतल वार्ष्णेय, सिंधु वार्ष्णेय , वंदिता वार्ष्णेय , मोना वार्ष्णेय , पूनम वार्ष्णेय , श्वेता वार्ष्णेय , शिखा हनी , दामिनी वार्ष्णेय , दीपाली वार्ष्णेय , कविता वार्ष्णेय, सोनल वार्ष्णेय , राशि कोहिनूर , छाया रानू , रविता वार्ष्णेय , हर्षिता वार्ष्णेय , रोली वार्ष्णेय , मोहिनी वार्ष्णेय , अपूर्व वार्ष्णेय , प्रीति वार्ष्णेय , शालिनी वार्ष्णेय , शिवांगी वार्ष्णेय , पोईजा वार्ष्णेय , पूर्णिमा वार्ष्णेय , नीतू गुप्ता   आदि  उपस्थित रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ