अलीगढ मीडिया डिजिटल,अलीगढ| हरदुआगंज व थाना जवां की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण किया है | मु0अ0सं0 203/26 धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता को लोहे की फूँकनी, कड़ा (आलाकत्ल) व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है| पिछले दिनों 02.05.2026 को माछुआ नहर पुल से एक अज्ञात पुरूष का शव मिला था, बाद पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम शव पर चोटों का होना पाया गया।
इस संबंध में मु0अ0सं0 203/26 धारा 103(1)/238 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु पम्फलेट व फोटो डीसीआरबी व सोशल मीडिया के माध्यम से जनपद व समीपवर्ती जनपदों में भेजकर प्रचार प्रसार कराया गया । पुलिस टीमों के अथक प्रयास से मृतक की शिनाख्त अमित पुत्र स्व0 श्री कमल सिंह निवासी ग्राम सहरोई थाना खैर, अलीगढ़ के रूप में हुई।
इस घटना में थाना हरदुआगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 203/26 धारा 103(1)/238 बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता 1.लोकेश पुत्र सुभाष चन्द्र वोस निवासी महाराजपुर थाना अहमदगढ जनपद बुलंदशहर 2.श्रीमती कल्पना पत्नी संजू निवासी रामपुर थाना जवां अलीगढ़ को एक लोहे की फूँकनी, लोहे का कड़ा (आलाकत्ल), व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल प्लेटिना रजि0 नंबर UP81CY5217 सहित थाना क्षेत्र हरदुआगंज से गिरफ्तार किया गया । दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई । अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई ।
पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि मेरा मृतक के साथ 05 साल से प्रेम प्रसंग था। कुछ महीने पहले मेरी लोकेश से भी दोस्ती हो गयी थी तथा मैंने अपने पति संजू से भी लोकेश की दोस्ती करा दी थी । मैं मृतक अमित से पीछा छुड़ाना चाहती थी। दिनांक 30.04.26 को अमित ने मेरे घर आने से पहले मुझे फोन किया तो मैंने लोकेश को भी फोन करके बुला लिया था । फिर रात में मैंने अपने प्रेमी लोकेश व पति संजू के साथ मिलकर लोहे की फूँकनी व लोहे के कड़े से चोट पहुँचाकर अमित की हत्या कर दी थी एवं शव को कासिमपुर नहर में फेंक दिया था । अभियुक्त/अभियुक्ता की निशांदेही पर घर से एक लोहे की फूँकनी, लोहे का कड़ा (आलाकत्ल) व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 प्लेटिना नं0- UP81CY5217 बरामद की गई। अभियुक्त संजू की तलाश की जा रही है ।
उक्त अभियोग के सफल अनावरण में विशेष सहयोग करने के लिए थानाध्यक्ष जवां धीरज कुमार सिंह, उ0नि0 शिवम त्यागी व उनकी टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000/- रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।

