#Harduaganj_Breaking| ऑनड्यूटी नशे में धुत होकर पुलिसकर्मियों ने काबड़ियों को रौंदा, ग्रामीणों ने धर दबोचे! देखिये, Video

Chanchal Varma


अलीगढ मीडिया डिजिटल , हरदुआगंज|
थाना इलाके के रामघाट रोड पर सफ़ेदपुरा गांव के पास हरदुआगंज थाने पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में धुत होकर निजी कार mariuti suzaki UP16BR2039 से कावड़ियों को रौंद  दिया| जिससे काबड़िये घायल हो गए जबकि कबाड़ खंडित हो गयी | हादसे के बाद नशे में धुत दोनों पुलिसकर्मी अपनी कार लेकर ग्रामीण रस्ते से होकर भागने लगे| जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों पुलिसकर्मियों को कच्चे रास्ते पर कार समेत दबोच लिया और वीडियो अपने मोबाइल में बना ली|


  जानकारी के मुताबिक सफ़ेदपुरा के रहने वाले लोगों ने नशे में धुत पुलिस कार से कावड़ियों के रौदने की जानकारी अतरौली सीओ को मोबाइल पर दी . जिसके बाद सीओ ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा ग्रामीणों को दिया| सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दोनों पुलिस कर्मियों को जाने दिया| अलीगढ मीडिया डिजिटल को मिली जानकारी के मुताविक शनिवार को रामघाट रोड पर कबाड़ियों का रेला चलता है , जिसको लेकर पुलिस ने साधुआश्रम से सभी भरी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर जगह जगह पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिहाज से तैनात किये है | लेकिन बरौठा और साधुआश्रम पर तैनात किये गए दो पुलिसकर्मी शराब पीकर कार में मस्ती कर रहे थे| इसी दौरान हादसा हो गया|


   हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया हैं| हरदुआगंज थाना प्रभारी से दोनों पुलिसकार्मियों के बारे में जानने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ|