Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Aligarh: प्रतिबंधित प्लास्टिक और गंदगी करने बालों पर जमकर बरसी अपर नगर आयुक्त

 


रसलगंज में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग धरपकड़ कर चला अभियान वसूल किया 25000 जुर्माना


अलीगढ मीडिया न्यूज़, अलीगढ! शासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध के बावजूद शहर में लगातार पॉलिथीन की बिक्री और इस्तेमाल पर गंभीरता से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया को दिए थे। 


नगर आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार शाम को अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया के नेतृत्व में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सराय हकीम रसलगंज से रसलगंज पुलिस चौकी तक प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त करने और गंदगी करने वालों के विरुद्ध जमकर अभियान चलाया मौके पर दुकानदारों से अपर नगर आयुक्त की जमकर नोंकझुक हुई अपर नगर आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग पूर्णतय प्रतिबंधित है अगर इस्तेमाल करोगे तो जुर्माना लगेगा और कार्रवाई होगी 

अभियान में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह जोनल सफाई अधिकारी दलवीर सिंह एसएफआई रमेश चंद सैनी डॉ रामजी लाल अनिल सिंह अनिल आजाद बिशन सिंह मीडिया सहायक एहसान रब साथ थे.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ