Header Ads Widget

Responsive Advertisement

करवाचौथ स्पेशल: सजना है मुझे सजना के लिए ...

 


अलीगढ बाजारों मे भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत होता है इस त्यौहार के आगे होली दीपावली दशहरा  सब पीछे  है महिलाओ मे विशेष उत्शाह स्पस्ट दिखाई दे रहा है 


अलीगढ मीडिया न्यूज़, अलीगढ|पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ के व्रत को करने के लिए सुहागिनें आतुर हैं। बुधवार को सोलह श्रंगार में सजकर चंद्रमा को अघ्र्य देकर चकोरी बनी सजनियां इंद्राणी से पति की लंबी आयु की कामना करेंगी। इस बार यह उपवास 01 अक्टूबर यानि बुधवार को पड़ रहा है। इसके लिए तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। मंगलवार को अलीगढ शहर के प्रमुख बाजारों की कॉस्मेटिक शॉप हो या साड़ी सेंटर या फिर व्यूटी पार्लर सभी जगह जमकर भीड़ है।

करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी न लगाएं ऐसा कभी नहीं हो सकता है। महिला और मेंहदी इन दोनों का अटूट रिश्ता है। पति की कुशलता की कामना और नारियों का प्रिय पर्व करवाचौथ उमंग उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह हर महिला का स्वपन होता है कि वह इस व्रत को करे। करवा चैथ एक ऐसा व्रत है। जिसमें महिला पूर्ण रूप से नई नवेली दुल्हन की तरह लगती है।


करवाचौथ का व्रत पति की दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करने वाला पुनीत व्रत है और इस शुभ अवसर को कोई महिला नहीं छोडना चाहेगी। करवाचौथ के दिन गोरे गोरे हाथों में लगी मेहंदी और चांद का दीदार करते हुए और निर्जल व्रत रखे हुए महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना कर भगवान से मांग करती हैं कि मेरे गले में पड़े मंगलसूत्र की रोशनी से मेरा पति हमेशा रोशन होता रहे। पति यह सब कुछ देख कर संसार को रचने वाले से यही शुक्रिया अदा करता है कि एक चांद इस नीले आसमान पर बनाया है और दूसरा चांद शायद मेरे लिए बनाया है। वहीं इस त्यौहार को लेकर बाजार और कस्बों में मंगलवार को काफी चहल पहल देखने को मिली।

*सौभाग्य महोत्सव करवा चौथ कार्यक्रम का समापन*

आज साय 7 बजे श्री जागेश्वर मंदिर पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में मेंहदी स्टॉल कार्यक्रम में हरदुआगज के आप पास गांव की लगभग 700 महिलाओं ने 30 और 31 अक्टूबर में कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में रोज़गार भारती की लगभग 50 प्रशिक्षित बेटियों ने मेहदी लगाने का कार्य किया। संगठन द्वारा बेटियों को प्रोत्साहन रूप में लिफाफा देकर उनका स्वागत किया।

आयोजक गौरव हरकुट अखण्ड प्रताप सिंह निशा सिंह अनेक पाल सिंह जिला महामंत्री,संदीप सिंह जादौन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय वंचित पार्टी उपस्थित राजेन्द्र प्रसाद वर्मा मूलचंद शर्मा प्रदीप सिंह ,देवराज शर्मा विकाश शर्मा सुशील गुप्ता निशान्त जैन सुधीर शर्मा आदित्य चौहान धर्मेन्द्र चौहान मनोज भारद्वाज अभिषेक जैन राजकुमार प्रधान लज्जाराम बघेल प्रधान राहुल राघव शिवम हिन्दू अमित सिंह श्वेता गुप्ता मोनिका भावना सिंह



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ