Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रदेश की कानून व्यवस्था की जो स्थिति है वो काफ़ी दयनीय है: विवेक बंसल


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ| हरियाणा प्रदेश के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक ने अपने कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर एक प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था की जो स्थिति है वो काफ़ी दयनीय है|प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी क़ानून व्यवस्था को लेकर और महिला अपराधों को लेकर जो बयान देते हैं वो सब खोखले साबित हो रहे हैं| गत माह प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अधिकारी की पुत्री के साथ कार में गैंगरेप हुआ, कानपुर में स्कूल बस के चालक ने कक्षा 6 की मासूम छात्रा के साथ बलात्कार किया, बनारस में बीएचयू की बीटेक छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी युवक जोकि भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं को घटना के लगभग 60 दिन बाद गिरफ़्तार किया गया|

और इस तरह के काफ़ी अन्य अपराध पूरे उत्तर प्रदेश में होते हैं जोकि जनता के समक्ष नहीं आ पाते हैं | अपराधियों के प्रति जो कार्यवाही की जाती है वो उनकी राजनैतिक पृष्ठभूमि के आधार पर होती है, जो अपराधी भाजपा या प्रदेश सरकार के प्रति निष्ठावान हैं उनके ऊपर सरकार का संरक्षण प्राप्त होता, बाकि अन्यों के प्रति बुलडोज़र व एनकाउंटर का स्तेमाल होता है| कुख्यात माफियाओं के साथ भी प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार दोहरा मापदंड अपनाती है जो माफ़िया सरकार के प्रति संवेदनशील होता है उसे अभयदान मिलता रहता है और जब वो भाजपा नेतृत्व को आँख दिखाता है तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाता है, जैसा कि अभी हाल ही मैं गोरखपुर के माफ़िया विनोद उपाध्याय का एनकाउंटर सरकार की इस नीति का सत्य बयान करता है|

 मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री जी कुछ भी कहें लेकिन वे अपराधियों के प्रति दोहरा मापदंड रखते हैं, उत्तर प्रदेश अपराधमुक्त नहीं है क्योंकि बहुत से सनसनीखेज़ अपराधों का सत्य जनता के समक्ष नहीं आ पाता है और उसी आड़ में मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को अपराधमुक्त प्रदेश बताते हैं| इसके साथ साथ विवेक बंसल ने बताया कि कानून व्यवस्था को लेकर कल दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रदेश की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ एक माननीया राज्यपाल महोदया को संबोधित एक ज्ञापन भी देंगे|  प्रैसवार्ता के समय उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में महानगर कांग्रेस कमैटी के पूर्व अध्यक्ष नौशाद कुरैशी, पूर्व प्रदेश महासचिव सरदार दलजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीत कुमार शर्मा, आदि थे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ