Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार की अलीगढ़ को सौगात, नगर निगम के नये 35 क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

 


अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम,गजेंद्र कुमार- अलीगढ़ में नगर निगम सीमा में आने वाले क्षेत्रों को खरंजा और नाली के निर्माण व सुधार के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार की नगर सर्जन योजना के अंतर्गत नए क्षेत्रों में नाली खरंजा निर्माण कराये जाने के लिए 9 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की जायेगी। इसके साथ ही नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आज 6 विकास कार्यो का लोकार्पण किया। वहीं 8 करोड़ से अधिक के अन्य विकास कार्यो का शुभारंभ किया। 


एक साथ हो रहा विकास कार्यो का शुभारंभ व लोकार्पण 

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने जवाहर भवन में नगर निगम के अंतर्गत 35 नये क्षेत्रों के विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  आज का दिन अलीगढ़ के लिए  ऐतिहासिक दिन है,और यह मै इसलिए कह रहा हूँ क्योकिं यहाँ करोड़ो की सौगात के साथ विकास कार्यो का शुभारंभ व लोकार्पण एक साथ हो रहा है।


नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अलीगढ़ महापौर प्रशान्त सिंघल से वर्चुअल बात की,महापौर ने अलीगढ़ में नए विस्तारित एरिया में विकास कार्यों के लिये मुख्यमंत्री नगर सर्जन योजना के लिए धनराशि देने के लिये आभार व्यक्त किया। वहीं ए. के.शर्मा ने विधायक ठा. रविन्द्र पाल सिंह से बातचीत के दौरान ने विधान सभा क्षेत्र के नगरीय सीमा में आने व विकास कार्यो के लिये धनराशि आवंटन करने पर आभार जताया। और नगरायुक्त अमित आसेरी ने मुख्यमंत्री नगर सर्जन योजना की धनराशि की अलीगढ़ को दूसरी किश्त जारी करने का अनुग्रह किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ