Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारतीय किसान यूनियन हिन्दुस्तान द्वारा उदला इलिहासपुर पर पंचायत आयोजित


अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम,अलीगढ| भारतीय किसान यूनियन हिन्दुस्तान द्वारा ग्राम पंचायत उदला इलिहासपुर पर एक पंचायत आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल यादव ने व संचालन प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने किया मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा सिंह व संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के सह- संयोजक जितेंद्र शर्मा रहे पंचायत को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हिन्दुस्तान आज़ किसानों की आवाज बुलंद करने वाला प्रमुख संगठन बना हुआ है विगत दिनों में संगठन का हो रहा विस्तार इस का परिचय देता है किसानों में बढ़ती लोकप्रियता इसका आधार है|


 और अब राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा से जुड़ एम एस पी गारंटी कानून बनाने की लड़ाई लड रहा है संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा सह- संयोजक  जितेंद्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंजाब के बठिंडा निवासी युवा किसान शुभकरण सिंह की 21 फ़रवरी 24 को गोली से हत्या कर दी गई जिसका आज़ तक पोस्टमार्टम तक नहीं हुआ है परिजनों द्वारा मांग की गई है हत्या के दोषी हरियाणा के अधिकारियों व गृहमंत्री अनिल विज पर एफआईआर दर्ज हों जिस पर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा द्वारा परिजनों की मांग पर संज्ञान लेते हुए निर्णय लिया गया है कि मोर्चा द्वारा मांग पर एफआईआर दर्ज कराने हेतु आवाज़ उठाई जाएगी प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं तब तक देश का विकास सम्भव नहीं है|


 भारतीय किसान यूनियन हिन्दुस्तान राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा सिंह के नेतृत्व में संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के आह्वान पर तत्पर रहेगा और युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत के जिम्मेदार हरियाणा के अधिकारियों व गृहमंत्री अनिल विज पर एफआईआर दर्ज कराने हेतु आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा साथ ही दिल्ली कूच करते किसानों के समर्थन में पुरजोर समर्थन करेगा पंचायत में मुख्य रूप से संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा जिला संरक्षक अशोक शर्मा, इम्तियाज अली, कुशल पाल सिंह, जावेद खान,केहरी सिंह,नावेद जिला उपाध्यक्ष अलीगढ़ आदि सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व किसानों की उपस्थिति रही|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ