Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस| धर्मपुर कोर्टयार्ड में हुआ “महिलाओं का सम्मान समारोह”


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी व पूर्व विधायक विवेक बंसल की ओर से मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में “महिलाओं का सम्मान समारोह” का आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया| कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुये विवेक बंसल ने कहा कि कार्यक्रम में पधारने पर आप सभी का स्वागत है और मैं इस बात के लिए भी आप लोगों का आभारी हूँ कि नारी शक्ति के सम्मान में होने वाले इस कार्यक्रम में आप लोग आये हैं और हमारा उत्साहवर्धन किया है|महिला शक्ति आज बहुत बड़ी ताक़त बन चुकी है महिलाएं न सिर्फ़ समाजसेवा में सक्रिय हैं अपितु वे देश की रक्षा प्रणाली व अन्तरिक्ष के कई प्रमुख कार्यक्रमों में प्रमुख भूमिका में नज़र आई हैं चाहे वो मंगल गृह पर जाने वाला अन्तरिक्ष यान हो या चंद्रयान इन दोनों ही अभियानों में महिलाओं ने काफ़ी बड़ा योगदान दिया है|

कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित होने वाली जे.एन.मैडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्या डा० वीना महेश्वरी ने कहा कि आज महिलाएं इस स्थिति में हैं कि वे देश की प्रधानमंत्री बन सकती हैं देश की राष्ट्रपति बन सकती इसका उदहारण गत वर्षों में कई बार मिल चुका कार्यक्रम में उपस्थित उ०प्र० कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव श्रीमती रूही ज़ुबैरी ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा मिलने के लिए ज़ोरदार प्रयास करने होंगे क्योंकि वो बराबरी के हक की हक़दार हैं| कार्यक्रम में आज सम्मानित होने वाली महिलाओं में प्रो० वीणा महेश्वरी और रूही ज़ुबैरी के साथ साथ पशु चिकित्सा विज्ञान की स्नातक आशा यादव, जूनियर हाई स्कूल जुझारपुर अकराबाद की विज्ञान शिक्षिका वर्षा श्रीवास्तव, दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डा० ममता सिंह, पत्रकार प्रीती शर्मा, वरिष्ठ समाज सेविका तनूजा देशराजन, तथा नगर निगम पार्षद श्रीमती विमलेश देवी आदि थी| इस कार्यक्रम का सफ़ल संचालन ए.एम.यू. फोरेन इंडियन लैंग्वेज डिपार्टमेंट के डा० मुराद अली खान ने किया|

इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख महिलाओं में रजनी रावत, संजना गुप्ता, परवीन साबरी, शबनम बेगम, गरिमा शर्मा, अंतिम कुलश्रेष्ठ, शाहीन खान, आलिया खान, रुखसार, आदि के साथ साथ उपस्थित प्रमुख नागरिकों में जय सिंह सुमन, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञान प्रकाश सक्सैना, पूरन चंद देशमुख, डा० राजेश अग्रवाल, रफ़त यार खान, सर्वेश वार्ष्णेय, मनोज अग्रवाल, कफील अहमद खान, नौशाद कुरैशी, ओमप्रकाश जी, डूंगर सिंह, महमूद जावेद, संदीप गर्ग, गया प्रसाद गिर्राज, कृष्णा प्रताप सिंह, पन्नालाल सुमन, जियाउद्दीन राही, प्रदीप रावत, विनोद गर्ग, शाहिद खान, राजीव चौहान, संतोष मिश्रा, रामवीर सिंह बघेल एड, अनूप मिश्रा एड, खिज़र अहमद, नरेन्द्र मोहन शर्मा एड, दिनेश कुमार शर्मा, राकेश देशराजन, सोमवीर सिंह. डा० महेश गोयल, जितेन्द्र कुमार, साबिर अहमद, अमजद हुसैन, बिजेंद्र सिंह बघेल, खालिद हाशमी, चौ० वीरेंद्र सिंह, कृष्णाकान्त सिंह, आनंद बघेल, रईस ग़ाज़ी, संजय बघेल, `साजिद बेग, मोहम्मद मंसूर, नरेन्द्र मिश्रा, तेजवीर सिंह बघेल, मोहम्मद कामरान, पिंकू बघेल, गगन बघेल, मोहम्मद मुजीब, सोनू बघेल आदि के साथ अन्य लोग भी थे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ