अलीगढ मीडिया डिजिटल, खैर| अलीगढ के खैर थाना परिसर में महिला के आग लगाकर आत्मदाह करने के मामले में पुलिस की ओर से थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को सार्वजानिक किया है| पुलिस की ओर से जारी किये गए वीडियो में महिला थाने के भीतर दाखिल होते देखी जा रही है और चलते-चलते ही वह पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल लेती है| महिला को पेट्रोल उड़ेलता देख पुलिसकर्मी उसे रोकने की कोशिश करता है| इसी दौरान वीडियो बना रहा एक युवक लाइटर से आग लगा देता है| आग की तेज लपटों में घिरी महिला को देख पुलिसवाले हैरान हो जाते है| आनन फानन में आग बुझाने की कोशिश की जाती है| लेकिन महिला आग से गंभीर रूप में झुलस जाती है|
पुलिस थाने के भीतर , पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल से भीगी महिला को लाइटर से चिंगारी लगाने वाला युवक महिला का बेटा बताया जा रहा है| पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूंछताछ शरू कर दी है| जबकि महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी है|
...पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल:
पूरे मामले की सूचना मिलने पर खुद एसएसपी अलीगढ ने थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी ली| एसएसपी के मुताविक मृतिका हेमलता का अपने पति के मामा से मकान को लेकर विवाद चल रह है| जिसके बाबत एक मुक़दमा थाने पर पहले ही दर्ज है| जिसमे आरोप पत्र पुलिस दाखिल कर चुकी है| पुलिस के एसएसपी इस बात को मान रहे है कि महिला पहले भी आ चुकी है लेकिन उसके आरोपों में पुलिस ने कई बार जाँच भी की है| फ़िलहाल महिला की मौत के बाद यह बड़ा सबल खड़ा हो गया है कि अब एसएसपी पीड़िता की जिस बात को सर्वोपरि मानाने का आश्वाशन दे रहे है वह थाना पुलिस ने क्यों नहीं सुनी? आग महिला के बेटे ने लगायी या महिला ने खुद लगायी पुलिस जाँच में यह बात साफ़ करे देगी लेकिन मृतिका और उसके बेटे को किसने विवस किया कि वह आत्मदाह का कदम उठाने में भी वह नहीं चूका? हलाकि सोशल मीडिया पर बेटे की इस हरकत की खूब आलोचना हो रही है, लेकिन यह भी समझना जरूरी है की इसके लिए उसे किसने मजबूर किया?