#अलीगढ़ | जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Aligarh Media Desk
0


  • डीएम ने रात्रि भ्रमण कर देखी रैन बसेरों की स्थिति
  • जरूरतमंदों को तत्काल कम्बल उपलब्ध कराया जाए: डीएम

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ : जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान नौरंगीलाल इंटर कालेज एवं केला नगर चौराहे पर स्थापित अस्थायी रैन बसेरों में व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया गया। को आई ट्रिपिल सी से कनेक्ट करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अलाव जलते मिले।

  जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शहर के समस्त चिन्हित अलाव के स्थानों के साथ साथ समस्त रैन बसेरों में अलाव जलाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने नगर आयुक्त विनोद कुमार को निर्देशित किया कि नगर के समस्त रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में कम्बल उपलब्ध रहें और रैन बसेरों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी व्यक्ति के पास आई डी कार्ड न होने की स्थिति में भी उसे वापस न किया जाए। उन्होंने सभी अपर नगर मजिस्ट्रेटस को निर्देशित किया कि वह सिविल डिफेन्स के वार्डन एवं नगर निगम के जोनल अधिकारियों के साथ अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए सड़क के किनारे सोने वाले लोगों को रैन बसेरे में भेजना सुनिश्चित कराएं और बेसहारा व असहाय लोगों को कम्बल उपलब्ध कराएं।

    नौरंगीलाल इंटर कॉलेज पर बने अस्थायी शेल्टर होम में ड्यूटी पर तैनात शेर खान ने बताया कि हर रात 45 से 55 व्यक्ति रात्रि गुजरने के लिए आ जाते हैं। केला नगर शैल्टर होम पर तैनात प्रहलाद सिंह ने बताया कि प्रति रात्रि 15 से 20 व्यक्ति रात्रि गुजारने आते हैं। दोनों शैल्टर होम में अलाव जलते हुए पाए गए।


नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में भुजपुरा पुलिस चौकी, गॉधी पार्क मार्केट के ऊपर, गूलर रोड पूर्व हैजा अस्पताल, मसूदाबाद बस अड्डा, बुद्ध विहार बस डिपो, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज, शमशाद मार्केट एवं केलानगर पर स्थायी एवं अस्थायी शेल्टर होम्स बनाए गए हैं, जिनमें महिला व पुरूष यात्रियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि रेलवे एवं बस स्टेशन के नजदीक नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के सम्मुख 75 बेड का एक बड़ा अस्थायी शेल्टर होम स्थापित है। वहीं कंपनीबाग चौराहे के निकट नगर-निगम द्वारा 100 बेड का स्थायी शेल्टर होम भी क्रियाशील है। रैन बसेरों में अलाव के साथ ही निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षा गार्ड की भी व्यवस्था की गई है।

भ्रमण के दौरान एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार, वीर सिंह, एसीएम संजय मिश्रा, तहसीलदार कोल अवनीश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

                                    

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)