Aligarh Media के नाम से बनाया फर्जी व्हाट्सअप ग्रुप, Logo का भी इस्तेमाल, संपादक ने SSP को भेजा शिकायत पत्र

Aligarh Media Desk

 

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, डेस्क| उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले से संचालित हो रहें डिजिटल मीडिया संस्थान Aligarh Media ग्रुप के आधिकारिक लोगो का इस्तेमाल करके फर्जी व्हाट्सअप ग्रुप संचालित करने का मामला प्रकाश में आया है| अलीगढ मीडिया डिजिटल के एक पाठक ने फर्जी व्हाट्सअप ग्रुप के स्क्रीन शाट्स संस्थान को भेजकर इसकी जानकारी दीं| जानकारी मिलते की अलीगढ मीडिया डिजिटल ने ग्रुप एडमिन से इस बाबत जानकारी की तो उसने खुद को AA खान नाम का व्यक्ति बताया| फिलहाल स्क्रीन शाट्स में दिखाई दें रहीं तथ्यों ने आधार पर संस्थान के लोगो का बिना किसी अनुमति के इस्तेमाल करने और फर्जी ग्रुप बनाकर पाठकों को भ्रमित करने के आरोपी में अलीगढ मीडिया ग्रुप की सम्पादिका चंचल वर्मा की ने एसएसपी को पत्र भेजकर फर्जी ग्रुप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है| 

👆ये हैं अलीगढ मीडिया डिजिटल का व्हाट्सप्प चैनल

आपको बताते चले कि अलीगढ जनपद में बेबाक पत्रकारिता के लिये पहचाने जाने वाले मीडिया संस्थान पिछले सात सालों से सभी डिजिटल प्लेटफार्म #फेसबुक, #ट्विटर, #इंस्टाग्राम, #यूटुब, समेत न्यूज़ पोर्टल समेत व्हाट्सअप ग्रुप और व्हाट्सप्प चैनल पर समाचार प्रसारित करता है| समाचारों की बेबाकी और निष्पक्षता के लिए लोकप्रिय अलीगढ मीडिया के नाम का कुछ लोग दुरूपयोग करके फर्जी व्हाट्सअप ग्रुप बना कर उसमे समाचार पोस्ट कर रहे हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुईं हैं| इतना है नहीं संस्थान की प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रहीं हैं| सम्पादिका चंचल वर्मा में बताया कि अलीगढ मीडिया डिजिटल के Logo का इस्तेमाल करके फर्जी व्हाट्सप्प ग्रुप का संचालन करना अपारधिक कृत्य हैं जिसको लेकर एसएसपी अलीगढ को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई हैं|