अलीगढ़ के टप्पल में अटलपुर धरने में 375वें दिन महिलाओं ने संभाला मोर्चा

Aligarh Media Desk
0

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़, 12 जनवरी। लोधा क्षेत्र के गांव अटलपुर में ग्रेटर अलीगढ़ योजना से प्रभावित किसानों के चल रहे धरने के 375 वें दिन महिलाओं ने मोर्चा संभाला।

   मोर्चा के निर्णय के अनुसार हर रविवार को धरने पर महिलाएं मोर्चा संभालेगी। धरने में शामिल महिला किसानों ने कहा कि हम महिलाएं जिस प्रकार अपने पिता, भाई और बेटे का खेत-खलिहान में, जीवन के हरेक पल साथ निभाती है, उसी तरह खेती-किसानी बचाने की लड़ाई में भी  बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगी। उनका कहना था कि गांव और खेती उजड़ने से सबसे ज्यादा तकलीफ़ महिलाओं को झेलनी पड़ती है। हमारा गांव और अपनी संस्कृति से गहरा जुड़ाव है। 


हम अपनी जान की बाजी लगाकर इसकी रक्षा करेंगी। साथ ही 13 जनवरी को धरना स्थल पर भी संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर किसान विरोधी खेती नीति की प्रतियां  जलाईं जाएंगी। धरने में सुधा जादौन, रेनू देवी, विजय देवी, मिथलेश, संगीता देवी, बेबी देवी, गुड्डी देवी, रीना देवी, प्रेमलता देवी, उर्मिला देवी, मिथलेश देवी, सूर्या देवी, ममता सिंह, मंजू देवी आदि महिलाएं शामिल हुईं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)