मानव जीवन में पर्यावरण को बचाने की हर संभव करें आप और हम कोशिश: जितेंद्र

Aligarh Media Desk
0

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ| दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आज मुक्ताकाश मंच पर पृथ्वी पर पेड़ लगाने से हरियाली की ओर समाज को संदेश देने के लिए एक प्रयास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ डॉक्टर अनुपम भास्कर , विशिष्ट अधिकारी सी दी पी ओ शहर बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष कुमार , दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से डॉक्टर तुफैल हड्डी रोग विशेषज्ञ , जॉनी फास्टर ए एम यू के संगीत टीचर मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में पेड़ पौधो का होना उतना ही जरूरी है जितना कि मानव जीवन के लिए पानी इसीलिए जितना हो सके पर्यावरण को बचाने के ज्यादा से ज्यादा पौधों लगाने चाहिए। आज इस मंच से कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने हरियाली लाने और वृक्ष लगाने की कसम खायी

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अनुराग शर्मा ने सभी दिव्यांगजानों की समस्या बताते हुए कहा कि महानगर में रोडवेज बस के रंग की अवैध बसे चल रही है। जिसके कारण पहचानना मुश्किल हो जाता है और हमारे दिव्यांग भाई जब उस बस से सफर करते हैं। बस अवैध होने के कारण उन बसों में दिव्यांग सार्टिफिकेट मान्य नहीं होता हैं ऐसे में अवैध रोडवेज बस जैसी रंग की दिखने वाली बसों को पूर्णतः बंद किया जाना चाहिए। अनुराग शर्मा ने बताया कि दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के लिए पहले वह 1 हज़ार रुपए की धनराशि इस कार्यक्रम के लिए दिया करते थे। अब वह राशि 3 हजार रुपए कर दी गई है।

मंच संचालिका प्रमुख समाज सेवी महिला साजिया सिद्दकी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट न होने के कारण दिव्यांग व्यक्ति स्टेशन पर नहीं जा सकता था। और न कोई रैंप की व्यवस्था थी। दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री व रेलवे विभाग के कई बड़े आलाधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या बताई। जिसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई। और वर्ष 2018 में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए लिफ्ट लगाई गयी। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों में मोबाइल फोन चलाने से होने वाले दुष्प्रभाव पर भी नाटक मंचन किया गया।

नगला कलार के स्कूली बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही देश भक्ति गीत देश रंगीला रंगीला पर खूब तालियों की गड़गड़ाहट से मंच सराबोर हो गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों का स्वागत सम्मान मंच पर किया गया।

सुमन सागर ने महिला व पुरुष दोनों की आवाज में जब गजल का गायन तो समा बंध गया। आंगनबाड़ी केंद्र महिलाएं जब मंच पर पहुंची तो पहले उनका सम्मान करते हुए जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगों की सूची जारी करना हो या किसी का सार्टिफिकेट बनवाना हो यह सारी जानकारी आंगनबाड़ी बहनों के माध्यम से हम तक पहुंचती हैं।

इस मौके पर दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह , मिथलेश देवी , रवि कुमार , अनुराग शर्मा , आविद , प्रेमलता , अनीशा बेगम , सौदान सिंह , सतेंद्र सिंह , मंच संचालन प्रमुख समाज सेवी महिला साजिया सिद्दकी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)