अलीगढ़ मीडिया डिजिटल,अलीगढ: अलीगढ़ में शिक्षा का महत्व बहुत गहरा है, क्योंकि यह न केवल शहर के विकास में बल्कि समाज के समग्र उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अलीगढ़, खासकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की वजह से, ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का एक बड़ा केंद्र रहा है। यहां के लोग शिक्षा को सामाजिक और सांस्कृतिक विकास का मुख्य आधार मानते हैं। यह शहर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, जहां से बहुत से प्रमुख विद्वान और समाज सुधारक निकले हैं।
सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल का अलीगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान भी महत्वपूर्ण है। इस स्कूल का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना है, जिससे वे भविष्य में बेहतर नागरिक और पेशेवर बन सकें। यह स्कूल न केवल शैक्षिक स्तर पर उच्च मानक स्थापित करता है, बल्कि यहां की प्रबंधन प्रणाली, शिक्षक और सहायक सेवाएं भी छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करती हैं। इस स्कूल के माध्यम से छात्रों को न केवल अकादमिक ज्ञान मिलता है, बल्कि उन्हें सामाजिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास के लिए भी एक स्थिर मंच मिलता है। इसके अलावा, यह स्कूल सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देता है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है |
इस प्रकार, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल अलीगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरा है और यह शहर में शिक्षा के स्तर को और ऊँचा करने में अपना योगदान दे रहा है | इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल अलीगढ़ एक उत्तम प्रयास करने जा रहा है | स्कूल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्कूल के डायरेक्टर सुमित सर्राफ ने बताया कि सेठ एम. आर जयपुरिया स्कूल की ओर से शेखर सर्राफ मेमोरियल वार्षिक छात्रवृत्ति 2025 2.0 का आयोजन दिनांक 9 फरवरी 2025 को सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल आगरा रोड अलीगढ़ में सुबह 10 बजे आयोजित किया जा रहा है | जिसमें अलीगढ़ के सभी अभिभावक अपने बच्चों को सेठ एम.आर जयपुरिया स्कूल की ओर से प्रतिष्ठित शेखर सर्राफ मेमोरियल वार्षिक छात्रवृत्ति पुरस्कारों के लिए प्रतिभाग करा सकते हैं| उक्त छात्रवृत्ति की पूरी धनराशि शेखर सर्राफ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दी जाएगी| प्रधानाचार्या मोनिका जैन ने बताया की ये छात्रवृत्ति कार्यक्रम 3 श्रेणियों में आयोजित की जाएगी |
1. शैक्षणिक : प्रथम स्थान पर -100% छात्रवृत्ति, द्वितीय स्थान पर -50% छात्रवृत्ति, और तृतीय स्थान पर-25% छात्रवृत्ति।
2. प्रदर्शन कला छात्रवृत्ति: (संगीत, कला या नृत्य) प्रथम स्थान पर -100% छात्रवृत्ति, द्वितीय स्थान पर -50% छात्रवृत्ति, और तृतीय स्थान पर -25% छात्रवृत्ति।
3. खेलकूद छात्रवृत्ति: प्रथम स्थान पर -100% छात्रवृत्ति, द्वितीय स्थान पर -50% छात्रवृत्ति, और तृतीय स्थान पर -25% छात्रवृत्ति।
छात्रवृत्ति पात्रता: 14 वर्ष तक की आयु के बच्चे |
अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने का यह सुनहरा स्वर्णिम अवसर न चूकें! अभी पंजीकरण करें और उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों पर चढ़ते हुए देखें | पूछताछ और पंजीकरण के लिए, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, आगरा रोड, अलीगढ़ या हमारे संपर्क सूत्र पर 73029 83041,42,43 पर पंजीकरण कराया जा सकता है | इस शेखर सराफ मेमोरियल वार्षिक छात्रवृत्ति 2025 2.0 आयोजन को कराने का मुख्य उद्देश्य उत्कृष्टता को बढ़ावा देना, प्रतिभा का पोषण करना है | इस अवसर पर स्कूल की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी , निदेशिका आकांक्षा सर्राफ, प्रधानाचार्या मोनिका जैन उपस्थित रहीं |