Aligarh: बिना किसी जोड़ और सरियों के बनायीं जा रहीं हैं सीसी सड़क, मगूपुर से बरला मोड़ तक बन रही हैं सीसी रोड़ .. देखिये तस्वीरे

Aligarh Media Desk
0

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, छर्रा| अलीगढ़ जनपद में लोक निर्माण विभाग में जमकर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है| मुख्य मार्गो पर बनायीं जा रही सीसी सड़क को ठेकेदार घटिया और मानकों के विपरीत बना रहें हैं, लेक़िन विभागीय अवर अभियंता और जूनियर इंजिनियर को घूस की चमक की आगे यह सब दिखाई नहीं दे रहा हैं| 


नरोना 12 से बरला मोड़ तक जाने वाले मुख्य सड़क पर बीच-बीच में आबादी के कारण इंटरलोकिंग के स्थान पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा हैं| यह काम अलीगढ़ की फर्म करा रहीं हैं| मगूपूर गाँव से बरला मोड़ तक यह सड़क कई किमी की लम्बाई में सीसी सड़क बनाने का काम चल रहा हैं, जिसमे ठेकेदार न तों कोई जोड़ बना रहा हैं और न है इसमे सरिया का प्रयोग कर रहा हैं| नियम के मुताविक पांच मीटर लम्बाई के बाद सड़क में एक जोड़ बनना होता हैं यह जोड़ अगले जोड़ को लोहे की मोटी सरिया डालकर जोड़ा जाता हैं

जोड़ के बीच में गेप को भरने के लिए तारकॉल को गर्म करके खाली जगहों में भरा जाता हैं| परन्तु लोहे की सरिया और तारकॉल की बचत करने के लिए सड़क को लगातार बिना जोड़ के ही डाला जा रहा हैं| लोगों को गुमराह करने के लिए सड़क में एक सरिया तिरछी डालकर उसने जोड़नुमा दिखाने वाला गड्डा ढाला जा रहा हैं| अलीगढ़ मीडिया डिजिटल की टीम ने सड़क बनाने के काम में लगे मजदूरों से इस बाबत जानकारी की तों उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के एक ठेकेदार सड़क बनवा रहें हैं| ज्यादा जानकारी देने से उन्हें मना किया गया हैं|

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)