हर रोज जनता दर्शन में करा रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन

Aligarh Media Desk

 


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़: जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिदिन प्रातः जनता दर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से सीधे मुलाकात कर रहे हैं।

 जनता दर्शन के माध्यम से नागरिकों को एक सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है, जहाँ उनकी शिकायतों को सुनकर संबंधित विभागों को तत्काल समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया जा रहा है। डीएम स्वयं समस्याओं की गंभीरता के अनुसार प्राथमिकता तय कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

 आज के जनता दर्शन में भूमि विवाद, पेंशन, विद्युत, राजस्व एवं पुलिस संबंधी प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निश्चित समय-सीमा में समाधान के लिए निर्देशित किया गया है। जट्टारी निवासी सीआईएसएफ उपनिरीक्षक रामकुमार ने आश्रित प्रमाण पत्र बनाए जाने का अनुरोध किया, जिसे तत्काल तहसीलदार खैर को निर्देशित कर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दर्शन कार्यक्रम इसी दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

------