अलीगढ मीडिया डिजिटल, पंजाब/अलीगढ़ | पंजाब के मुक्तसर में गुरुवार देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। 5 वर्करों की मौत हो गई। मलबे से 29 लोगों को निकाला गया है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। घायलों को बठिंडा एम्स और बादल सिविल अस्पताल भेजा गया है। इस धमाके में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के कई लोगों के नाम सामने आये हैं| हरदुआगंज इलाके के सफ़ेदपुरा गाँव के दों युवकों की हादसे में मारे जाने की सूचना मिल रही हैं जबकि कई आसपास के गाँव के लोग घायल बताये जा रहे हैं| इलाका पुलिस से मिली जानकारी के बाद गाँव में हड़कंप मच गया|मृतकों और घायलों के परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हों गए हैं|
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताविक फैक्ट्री में कुल 40 लोग काम करते थे। घायल वर्कर उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। मृतकों में अभी तक केवल एक 25 वर्षीय राहुल निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश की ही पहचान हो पाई है। बादल सरकारी अस्पताल में भर्ती घायलों में गणेश (25), मोहित (23), अमित (26) अमित (21), अंकित (20), अक्षय (22), बहादुर (25), मनोज (23) और पिंटू (21) शामिल है। इसके अलावा बठिंडा अस्पताल में सोनू (21), रोहित (20), विकास (21), संजय (23), भोला (25), मुकेश (32) को भर्ती कराया गया है।
घटना सिंघेवाला गांव में रात 1.30 बजे हुई। यहां काम करने वाले वर्कर अरुण ने बताया कि "हम रात की शिफ्ट के बाद सो रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।"
👉मृतकों की सूची
- शैलेंदर निवासी वजीरपुर, हाथरस, उप्र
- नीरज निवासी सफेदपुरा, अलीगढ़, उप्र
- दानवीर निवासी सफेदपुरा, अलीगढ़, उप्र
- अखिलेश निवासी डबरी, फिरोजाबाद, उप्र
- राहुल पुत्र किशन।
👉घायलों की सूची
- गणेश निवासी गोदन, हाथरस (25)
- मनोज निवासी हाथरस (22)
- अमित निवासी हाथरस (17)
- करन निवासी हाथरस (17)
- राकेश (22)
- अमित निवासी अलीगढ़ (18)
- अंकित निवासी कलंदी, हाथरस (19)
- विकास (19)
- बहादुर निवासी सफेदपुरा, अलीगढ़ (23)
- अजय निवासी मामूनी, अलीगढ़ (20)
- सुनील निवासी बरी कल्याणपुर, एटा (20)
- नवल किशोर निवासी सुजानपुर, अलीगढ़ (26)
- नईम खान निवासी दीन दयाल नगर, चंदौली (61)
- इमरान निवासी धनौरा, ज्योतिबा फुले नगर (37)
- उमेश निवासी बरी कल्याणपुर, एटा (18)
- रोहित निवासी वजीदपुर, हाथरस (19)
- संजय निवासी वजीदपुर, हाथरस (20)
- साहिबा निवासी धनौरा, ज्योतिबा फुले नगर (16)
- रामवीर निवासी सफेदपुरा, अलीगढ़ (19)
- विशाल निवासी वजीदपुर, हाथरस (20)
- भोले निवासी वजीदपुर, हाथरस (25)
- अमित निवासी निवासी कलंदी, हाथरस (18)
--------------- (श्रोत: सोशल मीडिया)
स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री 2 मंजिला थी। पहली मंजिल पर कुछ कमरे बने हुए थे। फैक्ट्री में ही सभी वर्करों के रहने की व्यवस्था की गई थी। मौके से बारूद और केमिकल मिला है।
पटाखा फैक्ट्री चलाने की नहीं थी अनुमतिः DC अभिजीत कपलीश ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री को प्रशासन की तरफ से चलाने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। प्रशासन की अभी पहली जिम्मेदारी जख्मियों का बेहतर इलाज करवाना है। फैक्ट्री की इन्क्वायरी करने के बाद आरोपियों पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।
धमाके के वक्त कुछ वर्कर काम कर रहे थे मुक्तसर के SSP अखिल चौधरी ने कहा कि सुबह पुलिस को सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि यहां दो सेटअप किए हुए थे। एक तरफ पटाखे बनाए जा रहे थे, दूसरी तरफ उन्हें पैक किया जा रहा था। रात को पटाखों में आग लगी और धमाका हुआ। इससे बिल्डिंग गिर गई। तब कुछ वर्कर काम कर रहे थे।